गुरुवार के दिन करें ये विशेष उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

गुरुवार को इन उपायों से बनेंगे धन आगमन के योग, भरा रहेगा घर का भंडार, घर में होगा सुख-शांति का वास

गुरुवार के दिन अगर कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो अधिक प्रभावशाली साबित हो सकता है। सुख और शांति की इच्छा रखने वाले जातक कुछ विशेष उपाय कर सकते है। आइए जानते है इन उपायों के बारे में

सीमा कुमारी

Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है। गुरुवार के दिन सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु का व्रत और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने से सभी रोग और परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सुख-शांति और सफलता की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, अगर कोई साधक गुरुवार का व्रत करता है तो उसे सुख समृद्धि और धन का वरदान मिलता है। इसके अलावा, इस दिन अगर कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो अधिक प्रभावशाली साबित हो सकता है। सुख और शांति की इच्छा रखने वाले जातक कुछ विशेष गुरुवार के उपाय कर सकते है। आइए जानते है इन उपायों के बारे में

गुरुवार के दिन करें ये विशेष उपाय

वास्तुदोष से निजात पाने के लिए गुरुवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख खरीद कर लाएं। इसमें केसर युक्त दूध डालकर श्री हरि नारायण का अभिषेक करें।

- जीवन में व्याप्त दुखों से निजात पाने के लिए गुरुवार के दिन पूजा में विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने पर सभी मनोरथ सिद्ध होने लगते हैं।

- गुरुवार का व्रत रखने से विवाहित और अविवाहित महिलाओं की मन की इच्छा पूरी होती है। इस दिन व्रती महिलायें गुरुवार व्रत कथा का पाठ भी करें।

- गुरुवार के दिन जरूरतमंदों को चने की दाल, केला, पपीता, मूंग की दाल और पीले रंग के वस्त्र दान करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है।

- कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन पीले रंग के चंदन का टीका लगाएं। इस उपाय से गुरु चांडाल दोष भी दूर होता है।

- नौकरी खोजने में अगर परेशानी आ रही है या फिर कारोबार में तरक्की नहीं हो रही है तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर जाकर चना दाल और केसर अर्पित करें। साथ ही घर से बाहर निकलते समय माथे पर केसर व चंदन का तिलक अवश्य लगाएं। कहते है ऐसा करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है और नौकरी व कारोबार संबंधी समस्या भी दूर होती है।

-अगर धन संबंधित समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो गुरुवार का दिन किसी भी प्रकार का लेन देन करने से बचें। इस दिन ना तो किसी को कर्ज दें और ना ही किसी से कर्ज लें अन्यथा आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

साथ ही, इस दिन शिक्षा से संबंधित चीजें जैसे कलम, किताब, धार्मिक पुस्तक आदि चीजों का दान करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से धन संबंधित समस्या दूर होगी और धन संचय करने में सफलता भी मिल सकती है।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट