बुधवार के दिन करें दूर्वा के ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

नौकरी-कारोबार में तरक्की और सुख-समृद्धि दिलाएंगे दुर्वा, बुधवार को करें ये उपाय

दूर्वा के बिना भगवान गणेश की पूजा अधूरी रहती है। ऐसे में बुधवार का दिन दूर्वा से जुड़े उपाय करना बड़ा शुभ होता है। आइए जानते है बुधवार के दिन दूर्वा से जुड़े उपायों के बारे-

सीमा कुमारी

Budhwar Durva Upay: आज बुधवार का दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी को समर्पित है। हिंदू धर्म में दूर्वा को बहुत अधिक महत्व है। दूर्वा भगवान गणेश को बेहद प्रिय है। बुधवार के दिन गणेश जी की कृपा पाने के लिए भक्त पूजा के दौरान दूर्वा का इस्तेमाल जरूर करते हैं। ज्योतिष बताते हैं कि, गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

ऐसी मान्यता है कि दूर्वा के बिना भगवान गणेश की पूजा अधूरी रहती है। ऐसे में बुधवार का दिन दूर्वा से जुड़े उपाय करना बड़ा शुभ होता है। आइए जानते है बुधवार के दिन दूर्वा से जुड़े उपायों के बारे-

बुधवार के दिन करें दूर्वा के ये उपाय :

बिगड़े काम बन जाते हैं

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन दूर्वा उपाय करने से बिगड़े काम बनने लगते है। अगर आपके बने बनाए कार्य अटक जाते हैं, तो सफेद गाय के दूध से सफेद दूर्वा घास का लेप बनाएं और फिर उसका हर रोज तिलक लगाएं। कहते हैं ऐसा करने से दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है और आपके बिगड़े काम बनने लगते हैं।

कर्ज से मुक्ति दिलाता है

बुधवार या गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को पांच दूर्वा में 11 गांठ लगाकर अर्पित करें। साथ ही हर रोज ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें। कहते हैं इससे धन संबंधी समस्याओं का अंत होता है, कर्ज चुकाने में आ रही परेशानी भी दूर होती है।

गृह क्लेश दूर होता है

बुधवार के दिन गृह क्लेश दूर करने के लिए गाय को हरी दूर्वा घास खिलाना शुभ होता है। कहते है ऐसा करने से गृह क्लेश दूर होता है और लोगों के बीच आपसी प्यार बढ़ता है एकता बनी रहती है।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

नौकरी व्यापार में उन्नति

बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा की 11 गांठ अर्पित करने से नौकरी व्यापार में उन्नति होती है। ज्योतिष बताते है कि, बुध कमजोर होने पर जातक को व्यापार और नौकरी में संकट का सामना करना पड़ता है। अगर आप भगवान गणेश की कृपा चाहते है तो बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा की 11 गांठ अवश्य अर्पित करें।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना