जया एकादशी (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

नौकरी व्यवसाय करने वालों के लिए बड़ा ही शुभ अवसर, 'जया एकादशी' के दिन करें ये उपाय, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग

भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी का व्रत हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। ऐसे में इस दिन इन खास उपायों को करने से जीवन की समस्त परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

सीमा कुमारी

Jaya Ekadashi 2025: 8 फरवरी को जया एकादशी मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म में एकादशी का व्रत बहुत ही शुभ एवं फलदायी माना जाता है। एकादशी व्रत हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष पर व्रत रखा जाता है। माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी कहते हैं। शास्त्रों में ये एकादशी बड़ी ही फलदायी बतायी गई है।

आज के दिन व्रत कर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है। इसके अलावा जया एकादशी के दिन इन खास उपायों को करने से जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते है इन उपायों के बारे में -

जया एकादशी के दिन करें ये महाउपाय

कर्ज के बोझ से मिलेगी मुक्ति

कर्ज के बोझ से मुक्ति पाने के लिए जया एकादशी के दिन एक जटा वाला नारियल लेकर, उस पर लाल मौली या कलावा बांधकर, श्री हरि का ध्यान करते हुए बहते जल में प्रवाहित कर दें। इस दिन ऐसा करने से कर्ज से आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

करियर में मिलेगी सफलता

करियर में सफलता पाने के लिए इस दिन शाम के समय अपने घर के मंदिर में घी का दीपक जलाकर श्री नारायण के मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ नमो भगवते नारायणाय। जया एकादशी के दिन आप इस मंत्र का 11 बार जप करें।

इस उपाय को एकादशी से शुरू करके लगातार तीन दिन तक करें। जया एकादशी के दिन ऐसा करने से आपको करियर में अपार सफलता मिलेगी।

निगेटिव एनर्जी होगी दूर

निगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए जया एकादशी के दिन स्नान आदि के बाद पीले रंग के कपड़े पहनकर, भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाइए। अगर केसर ना हो तो आप हल्दी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जया एकादशी के दिन ऐसा करने से आपके घर-परिवार और जीवन से हर तरह की निगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है।

आर्थिक स्थिति में होगी मजबूत

आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए जया एकादशी के दिन स्नान के बाद पीले वस्त्र पहनें। अगर आपके पास पहनने के लिए कोई पीला वस्त्र नहीं है तो एक पीला रूमाल अपनी जेब में रख लें। उसके बाद गुड़ और चने की दाल का भगवान को भोग लगाएं।

बाद में प्रसाद के रूप में गुड़ और चना सभी में बांट दें और स्वयं भी थोड़ा-सा प्रसाद ग्रहण करें। जया एकादशी के दिन ऐसा करने से आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा।

कारोबार में आएगी तेजी

कारोबार में सफलता पाने के लिए जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के समय एक पीले रंग का कपड़ा लें। अब उसमें 2 हल्दी की गांठ, एक चांदी का सिक्का और एक पीले रंग की कौड़ी रखकर, उस कपड़े में गांठ लगाकर पोटली बना दें।

अगर आप चांदी का सिक्का रखने में समर्थ नहीं हैं, तो साधारण एक रुपये का सिक्का उस पोटली में रख दें। अब उस पोटली को भगवान का आशीर्वाद लेकर अपने धन रखने वाले स्थान पर रख लें। इस उपाय को करने से आपके व्यापार में दोगुनी रफ्तार से तेजी आएगी।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए