(फोटो सोर्स सोशल मीडिया) 
धर्म

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए गणेशोत्सव में करें ये आसान उपाय, बप्पा के आशीर्वाद से होगा सब संभव

देशभर में 'गणेश चतुर्थी' का 10 दिवसीय महापर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दौरान कुछ खास उपाय करने से साधकों को जीवन में आने वाली सभी विघ्न-बाधाओं से छुटकारा मिलता है।

रीना पंवार

देशभर में 'गणेश चतुर्थी' (Ganesh Chaturthi 2024) का 10 दिवसीय महापर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। 7 सितंबर से शुरू हुए इस महापर्व के पहले दिन भक्तों द्वारा घरों और पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। इन मूर्तियों को फूल मालाओं और अन्य सजावट सामग्रियों से सजाया जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, गणेश जी अपने भक्तों की हर कष्टों से रक्षा करते हैं और उनके हर कार्य से विघ्न-बाधाओं को दूर करते हैं।

कहते हैं कि गणेश जी की कृपा जिस पर हो जाए तो उसका मंगल ही मंगल होता है। ज्योतिषियों के अनुसार 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव के दौरान कुछ खास उपाय करने से साधकों को जीवन में आने वाली सभी विघ्न-बाधाओं से छुटकारा मिलता है। तो आइये जान लेते हैं इन उपायों के बारे में।

संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, संतान प्राप्ति के लिए गणेश चतुर्थी के दिन या 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव के दौरान किसी भी दिन भगवान गणेश को फलों की माला अर्पित करें। इसके बाद संतान गणपति स्तोत्र का पाठ करें या ऊं उमापुत्राय नम: का 108 बार जाप करें। अर्पित किए हुए फलों की माला के फल बच्चों में बांट दें। ये प्रयोग गणेश महोत्सव में लगातार तीन दिनों तक करें।

नौकरी के लिए करें ये उपाय

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नौकरी प्राप्ति के लिए इस दिन भगवान गणेश को अपनी उम्र के बराबर लड्डू चढ़ाएं, और फिर हर लड्डू के साथ कहें- ऊं नमो भगवते लंबोदराय। फिर एक लड्डू स्वयं खा लें और बाकी लोगों में बांट दें। ये उपाय गणेश महोत्सव में किसी भी दिन शाम के समय करें।

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करें ये उपाय

अगर आपको अपने लिये कोई अच्छा जीवनसाथी नहीं मिल पा रहा है तो आपको श्री गणेश भगवान को 11 मोदक का भोग लगाना चाहिए। अगर आपको मोदक ना मिले, तो बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। कहते है ऐसा करने से जल्द ही मनचाहा जीवनसाथी मिलने की योग बनते हैं।

कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाने के लिए उपाय

अगर आप अपना कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाना चाहते हैं तो आपको श्री गणेश भगवान को चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें लाल रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए।

विघ्न-बाधाओं को दूर करने के उपाय

यदि आपके जीवन में बाधाएं और संकट हैं और हर बार आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ जाता है, तो इस उपाय को करने से लाभ हो सकता है। गणेश चतुर्थी के दौरान रात में विघ्नहर्ता श्री गणेश को पीले रंग के मोदक चढ़ाएं और फिर अगले दिन इन्हें गरीबों में बांट दें। ऐसा अनंत चतुर्दशी के दिन तक करें। शीघ्र ही मनोकामनाएं पूरी होंगी।

लेखिका- सीमा कुमारी

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा