बुधवार के दिन कर लें ये 4 उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

रोज़गार-व्यापार में तरक्की, बच्चों की पढ़ाई में बढ़ानी हो एकाग्रता, तो बुधवार के दिन कर लें ये 4 उपाय

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से करियर में उन्नति, व्यवसाय में वृद्धि और बच्चों की शिक्षा में सफलता प्राप्त होती है।

सीमा कुमारी

Budhwar Ke Upay : हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है। जैसे कि, सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना की जाती है। मंगलवार हनुमान जी, बुधवार गणेश जी, गुरुवार को विष्णु भगवान, शुक्रवार संतोषी माता, शनिवार शनि देव और रविवार को सूर्य देव की पूजा के लिए निर्धारित है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको बुधवार के दिन नौकरी और व्यपार में उन्नति पाने के लिए भगवान गणेश से जुड़े कौन से उपाय किए जा सकते हैं, इसके बारे में बताएंगे-

बुधवार के दिन कर लें ये 4 उपाय :

जीवन की अड़चनें दूर करने के लिए करें ये उपाय

जीवन की अड़चनें दूर करने के लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की मूर्ति के सामने बैठकर उन्हें सिंदूर मिश्रित जल अर्पित करना शुभ होता है। आप बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की मूर्ति के सामने बैठकर उन्हें सिंदूर मिश्रित जल अर्पित करिए और साथ में 21 दूर्वा भी। फिर इस सिंदूर को अपने माथे व नाभि पर लगाएं। इससे आपका दुर्भाग्य दूर होगा और सौभाग्य में वृद्धि।

बच्चे का पढ़ाई के लिए करें ये उपाय

अगर, आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है, तो फिर आप एक लाल कपड़ा लेकर उसमें थोड़ा सा सिंदूर, 11 दूर्वा मिश्री रखकर गांठ बांधकर भगवान गणेश को समर्पित कर दीजिए। अब आप इस पोटली को बच्चे की पढ़ाई वाली जगह पर रखिए, इससे उसका पढ़ाई में मन लगने लगेगा।

नौकरी में उन्नति के लिए उपाय

अगर आप नौकरी में उन्नति और प्रमोशन पाना चाहते हैं, तो इसके लिए बुधवार के दिन गणेश जी की निमित्त पूजा करें और उन्हें गंगाजल से धुली 21 दुर्वा व सिंदूर अर्पित करिए। यह करते समय आप “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जप भी करिए।

व्यापार के लिए उपाय

वहीं, आप व्यापार में ग्राहकों की अवाक बढ़ाना चाहते हैं, तो फिर बुधवार के दिन गणेश जी को दुर्वा मिश्रित जल का अभिषेक कराइए और उन्हें सिंदूर चढ़ाएं। यह करते समय “वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥” मंत्र का 51 बार जाप करिए। इससे आपको लाभ मिलेगा।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना