योगिनी एकादशी (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

योगिनी एकादशी के शुभ दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतने पड़ सकते हैं परिणाम, दुखमय हो जाएगा जीवन!

योगिनी एकादशी के दिन भूलकर भी कुछ कामों को नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि वर्जित कामों को करने से धन की देवी नाराज हो सकती हैं। साथ ही जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सीमा कुमारी

श्रीहरि और मां लक्ष्मी को समर्पित योगिनी एकादशी इस बार 21 जून, 2025 शनिवार के दिन रखा जाएगा। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए यह पावन तिथि को शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता अनुसार, इस दिन श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है।

कहते है इस व्रत को करने से साधक को जीवन में सभी सुख मिलते हैं। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा से रुके हुए काम पूरे होते हैं।

लेकिन साथ ही इस दिन कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। अगर इन नियमों की अनदेखी की जाए तो इससे पूरे किए गए पुण्यों का प्रभाव खत्म हो सकता है और जीवन में कठिनाइयां आने लगती हैं।

इसलिए इस पवित्र दिन पर सावधानी और श्रद्धा से पूजा करना और वर्जित कार्यों से बचना अत्यंत आवश्यक होता है। आइए जानते है इस दिन किन कार्यों से परहेज करना चाहिए।

इस साल कब शुरू हो रहा है सावन, किस तिथि को पड़ रहा है पहला सोमवार व्रत, जानिए चारों सोमवार की सही तिथियां और कर लें पूजा की तैयारी

योगिनी एकादशी के दिन क्या करें

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
  • भगवान विष्णु का स्मरण करें और एकादशी व्रत का संकल्प लें।
  • मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
  • फल, फूल और सात्विक भोजन भगवान को अर्पित करें।
  • मंत्रों का जाप करें और योगिनी एकादशी व्रत कथा पढ़ें।
  • पूजा के बाद आरती करें और प्रसाद बांटें।
  • तुलसी की पूजा करें, लेकिन तुलसी पर जल चढ़ाएं या छूने से बचें।
  • तुलसी के पौधे की दूर से परिक्रमा करें और दीपक जलाएं।

योगिनी एकादशी के दिन क्या नहीं करें

  • चावल और तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल न करें, इससे पुण्य नष्ट हो सकते हैं।
  • इस दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें और न ही मन में बुरे विचार रखें।
  • काले कपड़े पहनने से बचें।
  • तुलसी के पत्ते तोड़ना या जल चढ़ाना मना है।
  • एकादशी के दिन किसी भी तरह की गलत आदत या कर्म से दूर रहें।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा