पितृ पक्ष नियम  (सौ.सोशल मीडिया)
धर्म

Pitru Paksha Rules: पितृ पक्ष के 16 दिनों में भूलकर भी न करें ये 7 काम, पितरों की नाराजगी पड़ सकती है भारी

Pitru Paksha Rules: पितृ पक्ष के 16 दिनों की अवधि पूरी तरह पितरों की पूजा, श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के लिए समर्पित मानी जाती है। इस दौरान कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए।

सीमा कुमारी

Pitru Paksha Mein Kya Na Kare: हर साल भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक पितृ पक्ष का समय होता हैं। इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म किए जाते हैं।

वही इस दौरान कुछ गलतियों से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ये गलतियां करते हैं तो आपके पूर्वज आपसे नाराज हो सकते हैं और घर में समस्याएं बढ़ सकती हैं। पितृ पक्ष में क्या नहीं करना चाहिए ? यहां जानिए

पितृ पक्ष में क्या नहीं करना चाहिए ?

गृह प्रवेश से लेकर शादी या सगाई की मनाही

धार्मिक एवं लोक मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष का समय पितरों को समर्पित होता हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान किसी भी तरह के शुभ काम जैसी शादी या सगाई की रस्में, नए घर में प्रवेश,नया व्यवसाय शुरू आदि जैसे कामों को बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यह समय पूरी तरह से पूर्वजों को समर्पित होता है न कि अन्य शुभ कामों के लिए।

तामसिक भोजन

धर्म ग्रथों के अनुसार,पितृ पक्ष के दौरान शुभ कार्यो के अलावा, खानपान में भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर इस दौरान तामसिक भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से पितर नाराज हो सकते हैं और पितृ दोष का प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए पितृ पक्ष में मांस-मदिरा समेत तामसिक चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

लड़ाई- झगड़ा करना

पितृ पक्ष के 16 दिनों तक घर में प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें। यदि आप घर में कलह क्लेश करेंगे तो आपके पूर्वज आपसे नाराज हो सकते हैं।

न भूलें पूर्वजों का श्राद्ध करना

पितृ पक्ष पूर्वजों को समर्पित हैं इस अवधि में पूर्वजों का श्राद्ध करना सबसे जरूरी बताया गया हैं।आप यदि ऐसा नहीं करते हैं तो आपके घर में पितृ दोष लग सकता है और आप पूर्वजों के आशीर्वाद से वंचित रह सकते हैं।

गरीब, असहाय को न सताएं

पितृ पक्ष के दौरान किसी भी असहाय को परेशान नहीं करना चाहिए। इस दौरान आप पशु-पक्षियों को भी नहीं सताना चाहिए। ऐसा करने से घर में पितृ दोष लग सकता है और पूर्वज नाराज हो सकते हैं। इसलिए ऐसी गलती भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता