त्रिपुरारी पूर्णिमा की कथा (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

एक बाण से भगवान शिव ने किया तीन नगरों का विनाश, ऐसे हुई थी देव दीपावली की शुरुआत, जानें दीपदान का शुभ मुहूर्त

Lord Shiva Tripurari Story: कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। आइए जानते है त्रिपुरारी पूर्णिमा की कथा और कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी।

  • इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था।

  • भगवान शिव ने एक ही बाण से तीन असुर नगरों का विनाश किया था।

  • त्रिपुरासुर के वध की खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था।

  • देव दीपावली पर शाम 5:08 से 7:47 बजे तक दीपदान का शुभ समय रहेगा।

Lord Shiva Tripurari Story In Hindi: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है। इसे साल की सबसे पवित्र पूर्णिमाओं में से एक माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और दीपदान करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि देशभर में श्रद्धालु मंदिरों और नदियों के घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और दीप जलाकर दीपदान करते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के साथ-साथ त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन का नाम त्रिपुरारी पूर्णिमा क्यों पड़ा? दरअसल, इसका संबंध भगवान शिव और त्रिपुरासुर की पौराणिक कथा से जुड़ा है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने एक ही बाण से तीन असुर नगरों का विनाश कर तीनों लोकों को आतंक से मुक्ति दिलाई थी। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा 2026 की तिथि, शुभ मुहूर्त और त्रिपुरारी पूर्णिमा से जुड़ी पूरी पौराणिक कथा।

क्यों कहा जाता है त्रिपुरारी पूर्णिमा?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसी विजय के कारण भगवान शिव को त्रिपुरारी और त्रिपुरांतक कहा जाने लगा। भगवान शिव की इसी विजय की स्मृति में कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।

धार्मिक कथा के अनुसार, तारकासुर के तीन पुत्र थे, जिन्होंने कठोर तपस्या करके ब्रह्मा जी को प्रसन्न किया था। तीनों भाइयों ने अमर होने का वरदान मांगा, लेकिन ब्रह्मा जी ने यह वरदान देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने सोने, चांदी और लोहे के तीन विशाल नगरों का वरदान मांगा।

इन तीनों नगरों को त्रिपुर कहा गया। वरदान के प्रभाव से तीनों असुर बेहद शक्तिशाली हो गए और धीरे-धीरे उनका अत्याचार बढ़ने लगा। उनके आतंक से परेशान होकर सभी देवी-देवताओं ने भगवान शिव से रक्षा की प्रार्थना की।

त्रिपुरासुर वध कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, तारकासुर के तीन पुत्र तारकाक्ष, कमलाक्ष और विद्युनमाली थे। तीनों के लिए मय दानव ने सोने, चांदी और लोहे के तीन नगरों का निर्माण किया था। इनमें सोने का नगर तारकाक्ष, चांदी का नगर कमलाक्ष और लोहे का नगर विद्युनमाली के पास था।

तीनों नगरों को इस तरह बनाया गया था कि वे एक हजार वर्ष में केवल एक बार एक सीध में आते थे। तीनों भाइयों को वरदान मिला था कि जब तक एक ही बाण से तीनों नगरों का एक साथ विनाश नहीं होगा, तब तक उनका अंत नहीं हो सकता।

शुरुआत में तीनों असुर धार्मिक और तपस्वी बने रहे, लेकिन धीरे-धीरे अहंकार में डूबकर देवी-देवताओं और ऋषि-मुनियों को परेशान करने लगे। उनके अत्याचारों से तीनों लोकों में हाहाकार मच गया। तब सभी देवताओं ने भगवान शिव से त्रिपुरासुर के आतंक को समाप्त करने की प्रार्थना की।

त्रिपुरासुर का अंत करने के लिए देवताओं ने भगवान शिव के लिए एक दिव्य रथ तैयार किया था। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस रथ का आधार पृथ्वी को बनाया गया था। सूर्य और चंद्रमा इसके पहिए बने, जबकि चारों वेदों को घोड़ों का स्वरूप दिया गया।

ब्रह्मा जी इस दिव्य रथ के सारथी बने। सुमेरु पर्वत को धनुष और भगवान विष्णु को बाण का स्वरूप दिया गया। इसके बाद उस विशेष समय की प्रतीक्षा की गई, जब तीनों नगर एक सीध में आए।

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह अवसर आया और भगवान शिव ने एक ही बाण चलाकर तीनों नगरों को भस्म कर दिया। इस तरह त्रिपुरासुर के आतंक का अंत हुआ। तीनों पुर यानी नगरों का विनाश करने के कारण भगवान शिव को त्रिपुरारी और त्रिपुरांतक नाम मिला।

त्रिपुरासुर के वध के बाद ऐसे शुरू हुई देव दीपावली

धार्मिक मान्यताओं है कि त्रिपुरासुर के वध से प्रसन्न होकर सभी देवी-देवताओं ने भगवान शिव की विजय का उत्सव मनाया। कहा जाता है कि सभी देवी-देवता भगवान शिव की नगरी काशी पहुंचे और गंगा तट पर लाखों दीप जलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

इसी परंपरा को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर वाराणसी के गंगा घाटों को हजारों-लाखों दीपों से सजाया जाता है। श्रद्धालु गंगा स्नान, पूजा-पाठ और दीपदान करते हैं। मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

कार्तिक पूर्णिमा 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर 2026 को रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होगी और 24 नवंबर को रात 8 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का स्नान और दान 24 नवंबर को किया जाएगा।

  • स्नान-दान का ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:03 बजे से 5:56 बजे तक

  • स्नान-दान का दूसरा शुभ मुहूर्त: सुबह 6:22 बजे से 8:31 बजे तक

  • दीपदान और प्रदोष काल: शाम 5:08 बजे से 7:47 बजे तक

अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों से भविष्य में होगा बंपर मुनाफा, जेफरीज ने हार्ड एसेट बताते हुए दिया 'ग्रीन सिग्नल'

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS

पत्रकारों और पत्रकारिता पर क्यों घट रहा जनता का भरोसा? साख बचाने के लिए मीडिया को बदलनी होंगी ये 7 चीजें

UP Election 2027: खरगे आवास पहुंचे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक

21 साल का यश सिंह कैसे बना पाक आतंकी शहजाद भट्टी का मोहरा? बाॅलीवुड एक्टर्स से यहूदी ठिकानों की जासूसी तक