(फाइल फोटो) 
धर्म

मकर और मीन के लिये उत्तम रहेगा सावन का दूसरा सोमवार, वृषभ-कन्या-धनु रहें सतर्क

आज 29 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 नक्षत्रों का महत्व होता है। सूर्य और चंद्रमा को छोड़कर सभी ग्रहों को दो-दो राशियां मिलती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। राशिफल के अनुसार जानिए आज 12 राशियों के जातकों का दिन कैसा रहेगा।

रीना पंवार

आज का भविष्य- सोमवार, 29 जुलाई 2024 : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। सभी 12 राशियां इन 9 ग्रहों द्वारा संचालित होती है। प्रत्येक राशि किसी न किसी ग्रह के अधीन होती है। सूर्य और चंद्रमा को छोड़कर सभी ग्रहों को दो-दो राशियां मिलती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 29 जुलाई 2024 को सोमवार का दिन है जो सावन का भी दूसरा सोमवार भी है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। शिव कृपा से सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।

आइये जानते हैं 29 जुलाई, सोमवार के दिन किन-किन राशियों पर रहेगी भगवान शिव की विशेष कृपा और कौन-सी होंगी वो राशियां, जिनको आज विशेष सावधानी रखने से समस्याओं से मिलेगी मुक्ति……

मेष राशि-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिये मिला-जुला रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। मेहनत के बावजूद आज सफलता मिलने में मुश्किल होगी। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक विवादों को टालना बेहतर रहेगा। ।

वृषभ राशि-

आज विरोधी आपको उलझाने का प्रयास कर सकते हैं इसलिये सावधान रहें। घर में मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। नये मित्रों से मुलाकात होगी।

मिथुन राशि-

आपके लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। पारिवारिक जबावदारी बढे़गी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कर्क राशि-

आपके लिये आज का दिन राहत देने वाला रहेगा। तनाव की स्थिति में आज परिवार का साथ मिलने से खुशी महसूस करेंगे। रोजगार के इच्छित अवसर मिल सकते हैं। किसी पूज्य व्यक्ति की सलाह आपके लिये उपयोगी रहेगी। सावधानी के तौर पर अनावश्यक विवादों से बचने का प्रयास करें।

सिंह राशि-

आपके लिये आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने का मन बन सकता है। कार्यों को लेकर अत्यधिक व्यस्तता रह सकती है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। निजी मामलों में आज एकरूपता रहेगी।

कन्या राशि-

आपको आज किसी मामूली बात को लेकर कार्यस्थल पर परेशानी हो सकती है। इसलिये, अपनी सीमाओं का ध्यान रखें। हालांकि, श्रम एवं प्रयास करने से विरोधियों का शमन होगा। कोई भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा जिससे खुशी महसूस करेंगे।

तुला राशि-

आपके लिये आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। युवाओं को आज कैरियर में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। किसी तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी हो सकती है। प्रिय व्यक्ति के आगमन से आपको प्रसन्नता रहेगी। आज खानपान पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि-

आपके लिये आज का दिन अच्छा रहेगा बस कुछ सावधानी रखने की जरूरत है। आपको आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रह सकती है। लोगों की बातों से मन परेशान रह सकता है इसलिये ऐसी बातों पर ध्यान न दें। दिनचर्या नियमित रहेगी। व्यापार व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी।

धनु राशि-

आज  आपको विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। सूझबूझ से फैसला पर आज सफलता मिलेगी। जिद में आकर अपना नुकसान न करें। आकस्मिक खर्च में वृद्धि हो सकती है। दैनिक कार्यों में परिवर्तन हो सकते हैं।

मकर राशि-

आपके लिये आज का दिन उत्तम रहेगा। योजनाओं को पूरा करने में आज आपको मदद मिलेगी। आपकी इच्छानुसान सभी कामकाज पूर्ण होंगे। संपर्क सुखद एवं लाभदायक रहेगा। आज आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि-

इस राशि के जातकों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। पारिवारिक आयोजन में शामिल होकर आपको खुशी मिलेगी। राजकीय उलझनें दूर होंगी।  अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कोई नई जबावदारी आ सकती है।

मीन राशि-

मीन राशि के लिये आज का दिन उत्तम रहेगा। नए सौदे हाथ में आने से आज अच्छा लाभ होगा। विवाह की चर्चाओं में भी सफलता मिलेगी। भाग्यवर्धक प्रयास पूर्ण होंगे। निजी मामलों में सामंजस्य बना रहेगा।

कैसे होंगे आज जन्में जातक-

आज जन्में जातक स्वस्थ्य, सुन्दर, एकांतप्रिय और ईमानदार होंगे। ये परिश्रमी और दृढ़ निश्चयी भी होंगे। ये साहसिक कार्य करने वाले होंगे। इनकी बुद्धि तेज होगी। इन जातकों की सेहत बचपन में कुश नरम-गरम रहेगी लेकिन बाद में अच्छा स्वास्थ्य रहेगा। इनकी आर्थिक स्थिति जीवन भर अच्छी रहेगी।

व्यापार भविष्य-

श्रावण कृष्ण नवमी को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, लोहा, गुड़, खांड, चीनी और मोट आदि में तेजी होगी। घी, गुड़, जौ, चना के भाव में नरमी होगी। आज का भाग्यांक 3712 है।

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर