अगस्त महीने के व्रत-त्योहार (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

अगस्त में पड़ रही है गणेश चतुर्थी के साथ ये तीज-त्योहार की लिस्ट नोट कीजिए

Festival List In August 2025: अगस्‍त महीना शुरू होने वाला है और इस महीने में कई महत्‍वपूर्ण व्रत-त्‍योहार पड़ेंगे, साथ ही अहम ग्रह-गोचर भी हो रहे हैं। देखें इस महीने के व्रत-त्‍योहार की पूरी लिस्‍ट।

सीमा कुमारी

August Festival List 2025: अगस्त का महीना कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टि से यह महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इनमें सावन सोमावार, पुत्रदा एकादशी, हरितालिका तीज, रक्षाबंधन, सावन पूर्णिमा, कृष्ण जन्माष्टमी, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, गणेश चतुर्थी और राधा अष्टमी प्रमुख हैं।

इसके अलावा, अजा एकादशी, त्रयोदशी व्रत, कालाष्टमी समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। आइए आपको बताते हैं अगस्त के व्रत-त्योहारों की पूरी डेट लिस्ट।

अगस्त महीने के  व्रत-त्योहारों की पूरी डेट लिस्ट

01 अगस्त को मासिक दुर्गा अष्टमी

यह पर्व हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा की जाती है।

04 अगस्त को सावन माह का अंतिम सोमवार

इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।

05 अगस्त को सावन माह का अंतिम मंगला गौरी व्रत

इस शुभ अवसर पर मां पार्वती की पूजा की जाती है।

05 अगस्त को पुत्रदा एकादशी

यह पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है।

06 अगस्त को सावन माह का अंतिम प्रदोष व्रत

यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।

08 अगस्त को सावन माह का वरलक्ष्मी व्रत

09 अगस्त को सावन पूर्णिमा

इस दिन राखी का त्योहार मनाया जाएगा।

 12 अगस्त को संकष्टी चतुर्थी

साथ ही कजरी तीज का पर्व भी मनाया जाता है।

14 अगस्त को बलराम जयंती

15 अगस्त को जन्माष्टमी

यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।

16 अगस्त को दही हांडी

यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के अगले दि को मनाया जाता है।

17 अगस्त को सिंह संक्रांति

इस दिन आत्मा के कारक सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं। संक्रांति तिथि पर गंगा स्नान किया जाता है।

19 अगस्त को अजा एकादशी

यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन व्रत रख लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है।

20 अगस्त को प्रदोष व्रत

इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।

21 अगस्त को मासिक शिवरात्रि

यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।

23 अगस्त को भाद्रपद अमावस्या

25 अगस्त वराह जयंती

26 अगस्त को हरतालिका तीज

27 अगस्त को गणेश चतुर्थी

यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

28 अगस्त को ऋषि पंचमी

31 अगस्त को राधा अष्टमी

यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच