प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. एआई) 
धर्म

20 फरवरी को जन्मे हैं तो पढ़ें अपना वार्षिक भविष्यफल, किसे मिलेगा राजयोग और कहां बढ़ेगी मुश्किलें?

Birthday Horoscope 20 Feb: जन्मतिथि व्यक्ति के स्वभाव, करियर और आने वाले समय के संकेत देती है। 20 फरवरी को जन्मे लोगों के लिए नया साल कई बदलाव और अवसर लेकर आ सकता है।

प्रीति शर्मा

Birthday Horoscope: जिन जातकों का आज यानी 20 फरवरी को जन्मदिन है उनके लिए यह वर्ष (2026) मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। वर्ष की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और राजनैतिक सफलता के साथ होगी। नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन आपके करियर को नई दिशा देगा। मध्य वर्ष धार्मिक यात्राओं और सम्मान प्राप्ति का है जबकि वर्ष का अंतिम भाग कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

मेष और वृश्चिक राशि

इन दोनों राशियों के जातकों के लिए वर्ष का प्रारंभ अत्यंत शुभ है। यदि आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट को शुरू करने की सोच रहे थे तो अब समय आ गया है। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और नई योजनाओं में निवेश लाभदायक रहेगा।

वृष और तुला राशि

इन राशि वालों के लिए यह वर्ष सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। सरकारी क्षेत्र या उच्च अधिकारियों से आपको विशेष सहयोग मिलेगा। 'राज्य सम्मान' या पदोन्नति की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं, जिससे आपका प्रभाव समाज में बढ़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का मन वर्ष के मध्य में सात्विक विचारों की ओर झुकेगा। आपकी रुचि धार्मिक कार्यों और परोपकार में बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपको मानसिक शांति प्रदान करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए वर्ष का उत्तरार्ध थोड़ा कठिन रह सकता है। धन संकट या अचानक खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना है। निवेश के मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं ताकि भविष्य सुरक्षित रहे।

मिथुन और कन्या राशि

इन राशि के जातकों को घर-परिवार के मोर्चे पर संयम से काम लेना होगा। पारिवारिक चिंताएं आपके मन को विचलित कर सकती हैं। आपसी तालमेल बिठाने का प्रयास करें और विवादों को संवाद से सुलझाएं।

मकर और कुंभ राशि

शनि प्रधान इन राशियों के लिए साल के अंत में करियर में अचानक रुकावटें आने के संकेत हैं। बनते हुए कार्यों में विलंब हो सकता है। धैर्य रखें और अपनी कार्यनीति में बदलाव करें जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

धनु और मीन राशि

गुरु के प्रभाव वाली इन राशियों को राजनैतिक कार्यों में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। संगठन या समाज में आपका वर्चस्व स्थापित होगा। सत्ता और प्रशासन से जुड़े कार्यों में आपको आशातीत सफलता प्राप्त होगी।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला