भगवद् गीता (फोटो.सोशल मीडिया)
धर्म

Bhagwad Geeta: आसपास नकारात्मक लोग हों तब भी घर को ऐसे रखें खुशहाल और शांत, गीता से सीखें ये 5 आसान उपाय

Geeta Lesson: घर में नकारात्मक लोगों या तनावपूर्ण माहौल की वजह से शांति भंग हो रही है, तो श्रीमद्भगवद्गीता के ये 5 आसान सिद्धांत अपनाएं। ये उपाय घर में ऊर्जा, प्रेम, सौहार्द और मानसिक शांति बनी रहेगी।

रीता राय सागर

Bhagavad Gita Lessons For Home: घर वह स्थान होता है, जहां पहुंचकर हर व्यक्ति सुकून पाता हैं, नई एनर्जी से भर जाता है और अपने प्रियजनों के साथ समय बिताते हैं। लेकिन कई बार घर में नकारात्मक लोगों का प्रभाव बढ़ जाता है और घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है, ऐसी परिस्थितियां घर की शांति और सकारात्मक माहौल को प्रभावित करती हैं।

इन्हीं परिस्थितियों में श्रीमद्भगवद्गीता जीवन जीने की सीख देती है, जो मन को शांत रखने और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है। कुछ सरल आध्यात्मिक आदतें, व्यवहार और ग्रेटीट्यूड की भावना को अपनाकर आप अपने घर को प्रेम, सौहार्द और खुशियों से भर सकते हैं।

अपने व्यवहार में रखें शांति और संतुलन

हमारी दिनचर्या में कई ऐसे छोटे-छोटे व्यवहार होते हैं, जो घर के माहौल पर गहरा असर डालते हैं। शांत, सौम्य और संयमित रहना अपने आप में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का सबसे प्रभावी तरीका है। श्रीमद्भगवद्गीता से हमें यह सीख मिलती है कि दूसरों को बदलने की कोशिश करने के बजाय अपनी प्रतिक्रियाओं पर नियंत्रण रखना अधिक जरूरी है।

मुस्कुराकर बात करना, मधुर भाषा का प्रयोग करना और हर काम को धैर्य के साथ करना घर में तनाव को कम करता है। आपकी यह शांत ऊर्जा न केवल नकारात्मकता को कमजोर करती है, बल्कि घर में प्रेम, विश्वास और सौहार्द का वातावरण भी बनाती है।

साफ-सफाई और रोशनी से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा

एक स्वच्छ, व्यवस्थित और रोशनी से भरपूर घर मन को हल्का और शांत महसूस कराता है। गीता के वर्णन के अनुसार, बाहरी स्वच्छता मानसिक स्पष्टता और आध्यात्मिक शक्ति का भी प्रतीक है। इसके लिए घर की नियमित सफाई करें, अनावश्यक सामान हटाएं और कमरों में प्राकृतिक धूप आने दें। शाम के समय दीपक, मोमबत्ती या अगरबत्ती जलाना भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसा वातावरण घर में खुशी, क्रिएटिविटी और मानसिक शांति को बढ़ावा देता है।

हर दिन ग्रेटीट्यूड व्यक्त करने की आदत डालें

कृतज्ञता का भाव व्यक्ति के मन और घर दोनों की ऊर्जा को प़जिटिव बनाता है। गीता का सार सिखाता है कि जीवन में मिली छोटी-छोटी खुशियों के लिए आभार व्यक्त करने से मन में संतोष और शांति की भावना आती है।

हर दिन की शुरुआत या अंत में अपने परिवार, भोजन, स्वास्थ्य या प्रकृति जैसी चीजों के लिए धन्यवाद करते हुए करें। अपने प्रियजनों से प्रेम पूर्वक बात करें और उनके योगदान की सराहना करें। यह आदत रिश्तों को मजबूत बनाती है और घर का वातावरण खुशहाल होता है।

निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करें

श्रीमद्भगवद्गीता में कर्मयोग का महत्व बताया गया है, जिसमें बिना किसी स्वार्थ या फल की अपेक्षा के प्रेमपूर्वक किए गए कार्य सबसे श्रेष्ठ माने गए हैं। परिवार के सदस्यों की मदद करना, जरूरतमंदों का सहयोग करना या पशु-पक्षियों की सेवा करने से घर में करुणा और सकारात्मकता का संचार होता है। जब घर में प्रेम और सहयोग का भाव बना रहता है, तो तनाव और नकारात्मकता स्वतः कम होने लगती है। यह आदत रिश्तों को मजबूत बनाकर पूरे घर को शांति और खुशियों से भर देती है।

सकारात्मक सुरक्षा कवच की कल्पना करें

मानसिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा की कल्पना करना भी एक प्रभावी आध्यात्मिक अभ्यास माना जाता है। प्रतिदिन कुछ मिनट आंखें बंद करके कल्पना करें कि आपके घर और परिवार के चारों ओर सुनहरी रोशनी का एक सुरक्षा कवच बना हुआ है। यह सुनहरी रोशनी पूरे घर में शांति, सुरक्षा और सकारात्मकता का संचार करती है। नियमित रूप से यह अभ्यास करने से तनाव कम होता है, मन आशावादी बनता है और घर का वातावरण शांत व आनंदमय हो जाता है।  

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना