पितृ पक्ष उपाय  (सौ .AI)
धर्म

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में घर के दरवाजे पर न करें ये गलतियां, शाम को जरूर करें ये एक काम

Pitru Paksha Upay : पितृ पक्ष में घर के मुख्य द्वार से जुड़े कुछ वास्तु उपाय करने की भी मान्यता है। माना जाता है कि इन उपायों से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

सीमा कुमारी

Pitru Paksha Mein Shaam Ka Kaam: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यह पवित्र समय अपने पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए जाना जाता है। इस दौरान लोग अपने पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कर्म करते हैं। साथ ही, पितृ पक्ष में घर के मुख्य द्वार से जुड़े कुछ वास्तु उपाय करने की भी मान्यता है। माना जाता है कि इन उपायों से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

पितृ पक्ष में मुख्य द्वार से जुड़े मुख्य नियम और उपाय

घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ रखें

वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य द्वार बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। इसे घर में ऊर्जा के प्रवेश का प्रमुख मार्ग माना जाता है। इसलिए पितृ पक्ष के दौरान मुख्य द्वार के आसपास धूल, कबाड़, टूटे हुए बर्तन या गंदगी बिल्कुल न रखें। द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखें।

रोजाना पानी से करें छिड़काव

गरुड़ पुराण के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान मुख्य द्वार पर रोजाना पानी से छिड़काव करना चाहिए। इससे पूर्वजों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद परिवार पर सदैव बना रहता है। इसलिए यह उपाय करना गरुड़ पुराण में शुभ माना गया है।

जूते-चप्पल अस्त-व्यस्त न रखें

पितृ पक्ष के दौरान मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल अस्त-व्यस्त न रखें।किसी उचित स्थान पर व्यवस्थित तरह से रखें। वास्तु के अनुसार जूते-चप्पल रखने के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा को सबसे अच्‍छा माना गया है।

दक्षिण दिशा में एक दीपक अवश्य जलाए

पितृ पक्ष में रोज सूर्यास्ता यानी शाम के समय मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके सरसों या तिल के तेल का दीपक जरूर जलाएं। इससे पितृ प्रसन्न होते है और अपनी दया दृष्टि बनाये रखते है।

शुभ पौधे तुलसी, अशोक या शमी का पौधा लगाएं

पितृ पक्ष के दौरान मुख्य द्वार के आसपास तुलसी, अशोक या शमी का पौधा लगाया जा सकता है। यह सभी पौधे पितृ पक्ष के दौरान घर पर लगाना वास्‍तु के लिहाज से बहुत अधिक शुभ माना जाता है।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे