इलायची से जुड़े कुछ कारगर टोटके 
धर्म

नौकरी-कारोबार में कामयाबी के अलावा, वैवाहिक संबंधों में मिठास का सकते हैं ये टोटके

भारतीय घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाली इलायची से जुड़े कुछ ऐसे कारगर टोटके है। जिन्हे अपनाकर आप अपने जीवन की कई समस्याओं का निजात पा सकते सकते है।

सीमा कुमारी

भारतीय घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाली इलायची खाने-पीने की वस्तुओं में खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसकी तासीर गरम के कारण इसका इस्तेमाल सर्दियों में खूब किया जाता है। इलायची के केवल इतने लाभ ही नहीं है। इसे धार्मिक अनुष्ठानों और शुभ कार्यों में भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको इलायची से जुड़े कुछ ऐसे कारगर टोटके बताने जा रह हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन की कई समस्याओं का निजात पा सकते सकते है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में -

आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान है। और खूब मेहनत के बावजूद उसका उचित प्रतिफल न मिल रहा हो तो इलायची का उपाय आपके काम आ सकता है। इसके लिए शुक्रवार को पीले कपड़े में 7 इलायची बांधकर अपनी तिजोरी में सुरक्षित रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लग जाती है और आर्थिक समृद्धि का प्रवाह बढ़ जाता है।

घरेलू कलह दूर करने के उपाय

पति-पत्नी की रिश्तों में अगर कलह चल रही हो और उसकी वजह से पूरा परिवार बिखराव के कगार पर हो तो आपको इलायची का उपाय कर लेना चाहिए। इसके लिए आप शुक्रवार रात में सोने से पहले एक इलायची को अपने तकिये के नीचे रख दें। कहते हैं कि लगातार 3 शुक्रवार तक यह उपाय करने से रिश्ते पहले की तरह मधुर बन जाते हैं।

नौकरी-कारोबार में सफलता के उपाय

ज्योतिषयों का मानना है कि, अगर आपको नौकरी-कारोबार में उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिल रही है तो इसके लिए आप किसी मंगल या शनिवार को हनुमान जी की प्रतिमा के सामने दंडवत होकर उन्हें 2 इलायची अर्पित करें। अगले दिन उन दोनों इलायचियों को अपने कार्यस्थल में बने मंदिर या किसी साफ-सुथरे स्थान पर रख दें। ऐसा करने से करियर आगे बढ़ने लग जाता है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब