5 सितंबर का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो) 
धर्म

आज का राशिफल-5 सितम्बर 2025: कन्या-वृश्चिक समेत इन 3 राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Aaj Ka Rashifal 5 September 2025: आज का दिन शुक्रवार है जो मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।

सीमा कुमारी

Today Horoscope: आज का दिन शुक्रवार है जो मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन व्रत रखकर मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ दान करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। इसके साथ ही, सावन महीना भी चल रहा है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।

मेष-

सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी मिलेगी। वाहन सुख मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखें। मान सम्मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

वृषभ-

मूल्यवान वस्तु सम्हालकर रखे। उदर विकार हो सकता है। भावुकता से बचें। लाभ कम, खर्च अधिक होगा।

मिथुन-

अपनों की मदद करके आप खुश रहेंगे। पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यवसायिक मामलों में विचार होगा। अतिथि आगमन होगा।

कर्क-

घरेलू कामकाज में व्यस्तता रहेगी। पत्नी के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेगा। कोई ऐसी बात मालुम होगी, जिससे आपको प्रसन्नता होगी।

सिंह-

अपूर्ण समाचारों पर गलत निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही से कार्य करने में कष्ट हो सकता है। मांगलिक कार्य बनेगा।

कन्या-

प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आयेगी। मनचाही वस्तुओं की प्राप्ति होगी। लाभदायक अवसर प्राप्त होने का योग है। वैवाहिक कार्याें में सपफलता मिलेगी।

तुला-

सुविधा की कमी से महत्वपूर्ण कार्य में मुश्किल होगी। भूमि भवन संपत्ति के कार्यो में सफलता मिलेगी। मित्रता उपयोगी रहेगी। सात्विक कार्य बनेंगे।

वृश्चिक-

बातों बातों में नये काम की शुरूआत हो सकती है। आपके द्वारा किया गया प्रयास सार्थक होगा। मित्र वर्ग मदद करेंगे। कामकाजी यात्रा होगी।

धनु-

अपने ही लोग उलझानें की कोशिश करेंगे। महत्वपूर्ण समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। मांगलिक कार्य बनेंगे। प्रवास में उठाईगीरों से सावधानी रखें।

मकर-

अधिकारियों से मेलजोल तरक्की मंे सहायक रहेगा। नये संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष का सुख मिलेगा।

कुम्भ-

विवादास्पद मामले हल होने की संभावना है। मन में प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। पूज्य व्यक्ति का सहयोग मिलने का योग है।

मीन-

व्यवहारिक कार्यो में सावधानी बांछनीय। अनावश्यक विवाद को टालना हितकर रहेगा। मान सम्मान प्राप्त होगा। साहस संयम रखकर कार्य करें।

आज जन्म लिये बालक का फल-

आज जन्म लिया बालक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सुन्दर आकर्षक व्यक्तित्ववान कार्यो के प्रति सजग रहने वाला होगा। परोपकारी एवं दयालु होगा। अच्छी शिक्षा प्राप्त करेगा। नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। माता पिता का पूरा ध्यान रखेगा। जन्म स्थान के पास भाग्योदय होगा।

व्यापार-भविष्य:

भाद्रपद शुक्ल त्रयोदशी को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, के भाव में तेजी होगी। रूई, कपास, सूत, बिनौला, खली, के भाव में वृद्धि होगी। वायदा विचार आज 12 बजकर 32 मिनिट से विशेष रूप से बाजार का रूख देखकर कार्य करें। भाग्यांक 3207 है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला