नए साल के पहले दिन भूलकर भी न करें ये काम (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

1 जनवरी 2026 को गलती से न करें ये काम, वरना पछताएंगे पूरे साल!

New Year 2026 Tips: नए साल के पहले दिन की गई गलतियां पूरे साल पर असर डाल सकती हैं। जानें कौन से काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

सीमा कुमारी

First Day of Year Mistakes: नया साल 2026 आने में महज चंद दिन ही बचे है। नया साल हर किसी के जीवन में नई उम्मीदें, नए संकल्प और नई शुरुआत लेकर आता है। 1 जनवरी को केवल कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि पूरे वर्ष की दिशा तय करने वाला दिन माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र और पुरानी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, साल का पहला दिन बेहद शुभ एवं महत्वपूर्ण बताया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए कार्यो का असर आने वाले 365 दिनों तक रहता है।

इसी कारण, शास्त्रों और लोकमान्यताओं में नए साल के पहले दिन कुछ कार्यों को करने से मना किया गया है। मान्यता है कि अगर इन बातों की अनदेखी की जाए, तो पूरा साल मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी या नकारात्मक ऊर्जा से घिरा रह सकता है।

नए साल के पहले दिन भूलकर भी न करें ये काम

  • देर तक सोना

नए साल के पहले दिन देर तक सोना आलस्य और अवसरों की कमी का संकेत माना जाता है। इस दिन जल्दी उठकर सकारात्मक शुरुआत करना शुभ होता है।

  • झगड़ा, क्रोध या अपशब्दों का प्रयोग

मान्यता है कि साल के पहले दिन किया गया झगड़ा पूरे वर्ष तनाव और विवाद को बढ़ाता है। इस दिन संयम और शांति बनाए रखना चाहिए।

  • खाली घर या तिजोरी रखना

पहले दिन घर में अन्न और तिजोरी में कुछ धन अवश्य रखें। खाली तिजोरी को आर्थिक तंगी का संकेत माना जाता है।

  • उधार देना या लेना

नए साल के पहले दिन उधार लेन-देन से बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे सालभर आर्थिक दबाव बना रहता है।

  • नकारात्मक सोच और शिकायतें

इस दिन रोना-धोना, शिकायत करना या बीते साल की नकारात्मक बातों में उलझे रहना अशुभ माना जाता है।

  • काले रंग के कपड़े पहनने से करें परहेज

नया साल नई ऊर्जा का प्रतीक है। काले रंग को अक्सर नकारात्मकता या शोक से जोड़कर देखा जाता है। शुभ अवसरों पर गहरा काला रंग पहनने से बचना चाहिए। इसकी जगह आप लाल, पीले, सफेद या अन्य चमकीले रंगों के कपड़े पहन सकते हैं, जो सकारात्मकता और सौभाग्य के प्रतीक माने जाते हैं।

नए साल के पहले दिन क्या करना शुभ

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और ईश्वर का स्मरण करें।
  • घर की साफ-सफाई और पूजा-पाठ करें।
  • बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
  • जरूरतमंदों को दान करें।
  • नए साल के लिए सकारात्मक संकल्प लें।

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO