कथावाचक प्रेम बाईसा।  
राजस्थान

कथावाचक प्रेम बाईसा की मौत में सामने आया 6 महीने पुराना विवाद, आश्रम और पिता पर खड़े हो रहे सवाल

Prem Baisa Death : साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट ने संदेह गहरा दिया है। आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल समेत कई लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की है।

रंजन कुमार

Prem Baisa Death Case : सुरीली आवाज और आध्यात्मिक ज्ञान से हजारों अनुयायियों का दिल जीतने वाली साध्वी प्रेम बाईसा हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनकी मौत अपने पीछे ऐसे सवाल छोड़ गई है, जिनका जवाब राजस्थान पुलिस के पास फिलहाल नहीं है। बुधवार शाम जब उनके पिता उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, बल्कि असली विवाद तो उनकी मौत के कुछ घंटों बाद शुरू हुआ।

साध्वी की मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया गया, जिसने सनसनी फैला दी। पोस्ट में लिखा था-मैंने हर क्षण सनातन के लिए जिया। मैंने अग्नि परीक्षा के लिए संतों को पत्र लिखा पर प्रकृति को कुछ और मंजूर था। अलविदा दुनिया! ईश्वर और संतों पर भरोसा है। मेरे जीते जी नहीं तो जाने के बाद तो न्याय मिलेगा। यह सवाल उठना लाजिमी है कि साध्वी की मौत अस्पताल में हुई तो उनके निधन के बाद यह पोस्ट किसने और क्यों किया? क्या यह कोई इशारा था कि वे किसी दबाव या अग्नि परीक्षा से गुजर रही थीं?

पिता और आश्रम के दावों पर सवाल

साध्वी के पिता ब्रह्मनाथ का कहना है कि उनकी मौत गलत इंजेक्शन की वजह से हुई। दूसरी ओर उनके समर्थकों ने जोधपुर के पाल रोड स्थित साधना कुटीर आश्रम को घेर लिया। समर्थकों का आरोप है कि साध्वी और उनके पिता के बीच रिश्ते सामान्य नहीं थे। हनुमान बेनीवाल समेत कई नेताओं ने अब पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है, ताकि सच सामने आ सके।

फर्श से अर्श तक

बालोतरा के साधारण ट्रक ड्राइवर की बेटी प्रेम बाईसा ने अध्यात्म की दुनिया में अलग पहचान बनाई थी। बाबा रामदेव जैसे बड़े संतों की मौजूदगी में उन्होंने अपने आश्रम का श्रीगणेश किया था। कुछ महीनों से विवादों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। अपने पैतृक गांव परेऊ में परिजनों के साथ उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 6 महीने पहले पिता के साथ उनके एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां की गई थीं, जिससे वे आहत थीं।

न्याय की प्रतीक्षा

क्या साध्वी प्रेम बाईसा किसी साजिश का शिकार हुईं या फिर उनके ही किसी करीबी ने उन्हें मौत के मुहाने तक धकेला? इंस्टाग्राम पर लिखा गया वह न्याय आखिर किससे मांगा गया है? ये वो सवाल हैं, जिनके जवाब अब राजस्थान पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छिपे हैं।

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत

अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों पर एफआईआर, सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप, रुकेगा स्कूल ठीक करो अभियान?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें