जयपुर: राजस्थान में एक महिला के साथ धोखाधड़ी और तीन तलाक का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी पति विदेश में काम करता था और रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए जयपुर लौटा था। शादी समारोह के दौरान उसने अपनी पत्नी को तीन बार 'तलाक' कहकर रिश्ता खत्म कर दिया। जब महिला ने तलाक के पीछे की वजह जाननी चाही, तो उसे पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता ने शास्त्री नगर थाने में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति लंबे समय से विदेश में रह रहा था और दोनों के बीच मामूली बातों को लेकर विवाद होते रहते थे। पहले भी महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई थी। करीब एक महीने पहले पति रिश्तेदार की शादी में आया था, जहां उसकी पत्नी से मुलाकात हुई। इसी दौरान उसने पत्नी को तीन बार तलाक कहकर रिश्ता खत्म कर दिया।
पीड़िता ने कहा कि करीब महीने भर पहले भारत में वह एक रिश्तेदार के यहां शादी में आया था, जहां पर उसने अपनी दूसरी पत्नी के संग शादी में शिरकत की तब पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है। उसी शादी समारोह में फिर पति ने अपनी पूर्व पत्नी को मौखिक रूप से तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक देकर छुटकारा पा लिया। बता दें कि भारत में तीन तलाक अब गैर कानूनी है। इस घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
जब महिला को तलाक के पीछे की सच्चाई पता चली, तो उसे बड़ा झटका लगा। पति पहले से ही दूसरी महिला से शादी कर चुका था। धोखा मिलने पर उसने तुरंत शास्त्री नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भारत में तीन तलाक कानूनन अपराध है और ऐसा करने पर सजा का प्रावधान है। इस घटना ने एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे को उजागर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।