राजस्थान में बारिश से जलभराव 
राजस्थान

तीन दशक से सूखी पड़ी थी नदी, लोगों ने बसाए आशियाने, अब कुदरत ने मचाया कहर- VIDEO

Rajasthan News: राजस्थान में डीडवाना जिले के कुचामन क्षेत्र में तीन दशक बाद जोजरी नदी में तेज बहाव देखा गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अर्पित शुक्ला

Rajasthan News: राजस्थान के डीडवाना जिले में कुचामन क्षेत्र में इस बार मानसून की पहली बारिश ने ही तबाही मचा दी है। लगभग तीन दशक बाद जोजरी नदी में पानी का तेज बहाव भारी बारिश की वजह से देखने को मिल रहा है। पहाड़ियों से उमड़ता पानी खेतों की मेड़ों को तोड़ता हुआ गांवों के भीतर तक पहुंच गया।

बता दें कि नदी में 30 साल से पानी नहीं आने पर लोगों ने वहां पर अपने घर बना लिए थे। वहीं अब जब अचानक से पानी आया तो लोग कुदरत के कहर के आगे बेबस हो गए। जोजरी नदी में इस बार पानी राहत नहीं बल्कि मुसीबत लेकर आया है।

किसानों की मेहनत जा रही बेकार

पहाड़ों से तेज रफ्तार से बहकर आ रहे पानी ने नगवाड़ा और नालोट गांवों के खेतों को जलमग्न कर दिया है। खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरीके से बर्बाद हो गई हैं। कई जगह तो मिट्टी तक बह गई, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है।

गांवों में भी जलभराव

जोजरी नदी में फिर से पानी आने से गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी घरों तथा दुकानों तक में घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के घरेलू सामान खराब हो गए, वहीं दुकानदारों को व्यापार में नुकसान उठाना पड़ रहा है। ढाणियों में चारों ओर पानी भर गया, जिससे रास्ते बंद हो गए।

देखें वीडियो

भारी बारिश से स्कूलों तक में पानी भर गया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वारल हो रहा है।

पुरानी जीवनरेखा बनी लोगों की मुसीबत

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गांव के बुजुर्गों का कहना है कि जोजरी नदी कभी इस क्षेत्र की शान थी, लेकिन पिछले 30 सालों से ये सूखी पड़ी थी। इस बार की बारिश ने इसको फिर से जगा दिया, लेकिन साथ ही मुसीबत भी ला दी है।

24 घंटों में बारिश का अलर्ट

शुक्रवार शाम मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और अधिक बारिश की संभावना जताई है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ी हुई है। लोग डर रहे हैं कि अगर बारिश होती रही, तो नुकसान और भी बढ़ जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत कार्य शुरू करने की मांग की है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए