नीला ड्रम जिसमें शव मिला, फोटो: सोशल मीडिया 
राजस्थान

राजस्थान के अलवर में हुआ मेरठ जैसा कांड, छत पर नीले ड्रम में मिला युवक का शव, परिवार लापता

Rajasthan Crime: राजस्थान के खैरथल के किशनगढ़ बास कस्बे में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। इस घटना ने यूपी के मेरठ में हुए ड्रम हत्याकांड की याद दिला दी है। जानिए क्या है पूरा मामला।

प्रतीक पाण्डेय

Dead Body Found In Blue Drum: अलवर में एक ऐसा हत्याकांड हुआ जिसने कई महीने पुरानी मेरठ के मुस्कान हत्याकांड की याद दिला दी। दरअसल रविवार को एक मकान की छत पर रखे नीले प्लास्टिक ड्रम से 35 वर्षीय हंसराम का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। यह घटना मेरठ के चर्चित “नीले ड्रम वाले मुस्कान कांड” के जैसी है, जिसमें शव छिपाने के लिए बिल्कुल इसी तरह नीले ड्रम का इस्तेमाल किया गया था।

रविवार की शाम किशनगढ़बास कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग महिला छत पर गई और नीले ड्रम से तेज बदबू आने की भनक लगी। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्रम खोला तो उसमें कपड़ों में लिपटा 35 साल के युवक हंसराम का शव मिला।

डेढ़ महीने पहले किराए पर आया था परिवार, पत्नी और बच्चे लापता

मकान मालिक मिथलेश ने बताया कि मृतक हंसराम अपने परिवार के साथ करीब डेढ़ महीने पहले ही यहां किराए पर रहने आया था। घटना से कुछ दिन पहले से उसकी पत्नी और बच्चे गायब हैं। पुलिस को शक है कि हत्या की गुत्थी में परिवार की भूमिका अहम हो सकती है।

मेरठ के नीले ड्रम वाले मुस्कान कांड से मिलती-जुलती वारदात

यह घटना मेरठ के चर्चित “नीले ड्रम वाले मुस्कान कांड” से मेल खाती है, जिसमें पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को ड्रम में भर दिया था। शव का पता ना चल पाए इसके लिए ड्रम को सीमेंट से सील कर दिया गया था। इन दोनों मामलों में शव छिपाने के लिए लगभग एक ही तरीके का इस्तेमाल किया गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि हत्याकांड में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। नीले ड्रम से शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई। लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। फिलहाल पुलिस मृतक के परिवार के लापता सदस्यों की तलाश में जुटी है।

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया