अशोक गहलोत, फोटो- सोशल मीडिया 
राजस्थान

चित्तौड़गढ़ में BJP नेता रमेश ईनाणी की हत्या के बाद सियासी बवाल, गहलोत बोले- 'राजस्थान में जंगलराज'

Ramesh Enani Murder: चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता रमेश ईनाणी की हत्या से कानून व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। अशोक गहलोत और हनुमान बेनिवाल ने सरकार पर हमला बोला। पुलिस ने संदिग्ध का फुटेज जारी किया।

प्रतीक पाण्डेय

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता और व्यवसायी रमेश ईनाणी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे 'जंगलराज' बताया है। पुलिस मुख्य संदिग्ध की तलाश में जुटी है।

चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता और व्यवसायी रमेश ईनाणी की हत्या उस समय हुई, जब वे अपने घर से ऑफिस के लिए जा रहे थे। एक हेलमेट पहने बाइक सवार ने उन पर फायरिंग की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस बीच, चित्तौड़गढ़ पुलिस ने रमेश ईनाणी हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध का फोटो और वीडियो फुटेज जारी किया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पहचानता है, तो वह पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर (7300453344) या कोतवाली थाने के नंबर (01472-241060) पर सूचना दे। पुलिस ने यह आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

गहलोत ने बताया 'बढ़ती अराजकता' का संकेत

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इस हत्याकांड के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर सीधे सवाल उठाए। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रमेश ईनाणी की हत्या प्रदेश में बढ़ती अराजकता और जंगलराज का संकेत है। गहलोत ने आरोप लगाए कि ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा, जब राजस्थान में जघन्य हत्याओं की खबरें न आएं। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि "राजस्थान में दिन दहाड़े गोली चलना अब प्रदेश की दिनचर्या में शामिल हो चुका है"। उनके अनुसार, गुंडों को अब किसी का डर नहीं रहा है, और भाजपा के इस राज में खास हो या आम आदमी, सब असुरक्षित हैं और सब निशाने पर हैं।

बेनिवाल ने सीएम से पूछा सुरक्षा का सवाल

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के अध्यक्ष हनुमान बेनिवाल ने भी इस हत्याकांड के बाद कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाए। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में सीधे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से पूछा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं, और आखिरकार राजस्थान की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? बेनिवाल ने इस तरह की घटनाओं को अत्यंत चिंताजनक बताया।

उन्होंने कहा कि पूर्व में इसी जिले में निर्दोष युवक सूरज माली पर जानलेवा हमला हुआ था, और अब सत्ताधारी दल के नेता की ही गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि इस हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन