HIGHLIGHTS
अलवर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर राज्यपाल ने जताई चिंता
अलवर में 18 हजार में से सिर्फ 14 छात्र ही NEET-JEE पास
राज्यपाल बागड़े ने शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के दिए निर्देश
Governor Bagde Over Alwar Education: राजस्थान अच्छी शिक्षा के मायने में देशभर में जाना जाता है। लेकिन ये जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि अलवर में करीब 18 हजार विद्यार्थियों ने NEET-JEE की परीक्षा दी थी जिनमें से मात्र 14 छात्रों का ही चयन हो पाया है। ये कम संख्या अलवर की शिक्षा गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़ी करती है।
राजस्थान के अलवर जिले में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। जिस दौरान राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शिक्षा को लेकर चिंता जताई।
राज्यपाल ने सख्त निर्देश दिए हैं कि पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक शिक्षा के स्तर में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिर्फ विद्यार्थियों को 12वीं पास करवाना ही शिक्षा की सफलता नहीं है बल्कि बच्चों में बौद्धिक क्षमता, विवेक और तार्किक सोच विकसित करना भी जरूरी है।
आगे राज्यपाल बागड़े ने ये भी कहा कि शिक्षकों और शिक्षा विभाग को पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक बच्चों में तार्किक सोच (logical thinking), खुद सोचने और सवाल पूछने की आदत विकसित करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अलवर को टीबी मुक्त और नशा मुक्त बनाने के निर्देश भी दिए।
समीक्षा बैठक में राज्यपाल बागड़े ने कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह तैयार करें कि वे आगे चलकर RPSC-UPSC के स्तर की परीक्षा के लिए तैयार हो पाएं। उन्होंने समारोह के दौरामन युवाओं से जब सवाल किया कि कितने युवा RPSC-UPSC परीक्षा के लिए तैयार हैं।
उस वक्त बहुत कम युवाओं ने हाथ खड़े किए। जिसके बाद राज्यपाल बागड़े ने अलवर की शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और इसे सुधारने के निर्देश भी दिए।