पटाखा फैक्ट्री में रेस्क्यू सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
राजस्थान

राजस्थान के नागौर में पटाखों में आग के बाद जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राजस्थान के नागौर के बादली इलाके में पटाखों में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस और दमकलकर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं।

प्रिया जैस

Highlights:

  • राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ।

  • हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

  • पुलिस ने शवों को अजेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

Nagaur Firecracker Incident: राजस्थान के नागौर से बड़ी खबर सामने आ रही है। नागौर के बादली इलाके में पटाखों के गोदाम में अचानक आग लगने के बाद एक जोरदार धमाका हुआ। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

गोदाम में हुए धमाके की आवाज 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद गोदाम के आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों बाहर भागे। हालांकि, 2 लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिला। 2 मजदूर धमाके की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जारी है। पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं।

मृतकों की हुई पहचान

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नागौर शहर के बनबाजारवाड़ा के रहने वालों के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोग के फंसे होने की आशंका

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत