रेप पीड़िता। इमेज-प्रतीकात्मक, एआई  
राजस्थान

राजस्थान में लेडी कॉन्स्टेबल से 8 साल दरिंदगी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मियों ने किया गैंगरेप

Rajasthan Police: राजस्‍थान के महिला कांस्टेबल से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पूर्व SHO समेत 4 पुलिसकर्मियों पर थाने और होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

रंजन कुमार

Lady Constable Gangrape: राजस्‍थान के चूरू जिले में एक थाने में तैनात रही महिला कांस्टेबल से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पूर्व एसएचओ समेत 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने और होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल दो महीने से निलंबित चल रही है। उसका आरोप है कि 2017 से 2025 तक उसके साथ कई बार गैंगरेप किया गया।

पीड़िता ने दो सप्ताह पहले एसपी जय यादव के सामने उपस्थित होकर परिवाद सौंपा था। उसके आधार पर यह केस दर्ज किया गया है। एसएचओ और पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज होने के बाद महकमे में हड़कंप मचा है। महिला कांस्टेबल ने परिवाद में बताया कि 2017 में सरदार शहर में उसकी मुलाकात विक्की से हुई थी। वह विद्युत विभाग की टीम के साथ आया था। विक्की उर्फ जय बाबू तंत्र-मंत्र जानता था।

जादू-टोना किए जाने का आरोप

महिला का आरोप है कि उसने एक दिन उस पर जादू-टोना कर दिया और पानी पिलाया। उसके बाद से उसकी मानसिक बिगड़ गई। वह बेहोशी की हालत में आ गई। इसका फायदा उठाका विक्की उर्फ जयबाबू ने उससे रेप किया। आरोप है कि उसके बाद एक दिन तड़के 3.30 बजे ड्यूटी का हवाला देकर एक कांस्टेबल ने उसे थाने में बुलाया। वहां से आरोपी उसे होटल ले गए। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उससे रेप किया गया।

आरोप लगाने वाली कॉन्स्टेबल है निलंबित

महिला कॉन्स्टेबल का आरोप है कि तत्कालीन एसएचओ उसे क्वार्टर पर बुलाता और उससे रेप करता था। कॉन्स्टेबल से 4 अन्य पुलिसकर्मियों ने रेप किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम इसकी जांच में जुटी है। एसपी जय यादव ने बताया कि पीड़ित कांस्टेबल गैरहाजिरी एवं आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोपों के चलते दो माह से निलंबित है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, हाल में यूपी के कानपुर में सचेंडी इलाके में एक युवती को उसके घर के पास से अगवा कर चलती स्कॉर्पियो में गैंगरेप किया गया। आरोप है कि इस हैवानियत में खाकी वर्दीधारी भी शामिल है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच