अजमेर के होटल नाज में लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
राजस्थान

अजमेर में धमाके के साथ धधक उठा होटल...जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग; 4 लोग जिंदा जले, सामने आया खौफनाक VIDEO

अजमेर में होटल में लगी आग में 4 साल के बच्चे समेत 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें एक महिला भी शामिल है। डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 लोग झुलस गए हैं। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: राजस्थान के अजमेर शहर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। डिग्गी बाजार स्थित पांच मंजिला नाज होटल में अचानक लगी भीषण आग में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। हादसा उस समय हुआ जब होटल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरे हुए थे। इनमें से कई लोगों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।

एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। डिग्गी बाजार स्थित नाज होटल में सुबह करीब 8 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग होटल की 5वीं मंजिल तक पहुंच गई। होटल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरे हुए थे। इन लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।

मां ने खिड़की से फेंका बच्चा

अजमेर में होटल में लगी आग में 4 साल के बच्चे समेत 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें एक महिला भी शामिल है। डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 लोग झुलस गए हैं। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, तेजी से फैलती आग की चपेट में एक और बच्चा भी आ गया। उसकी मां ने उसे उठाकर खिड़की से नीचे फेंक दिया। वह मामूली रूप से झुलस गया है।

4 की मौत, 4 की हालत गंभीर

जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल समारिया ने बताया-आठ लोग झुलसे हुए अवस्था में लाए गए थे। इनमें से चार की मौत हो गई। चार की हालत गंभीर है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। 15 लोगों को बचाकर बाहर निकाला गया है। अस्पताल में भर्ती चार में से एक 100 फीसदी झुलस गया है। अन्य तीन 50 और 60 फीसदी झुलसे हैं।

चश्मदीद ने बताई कहानी

होटल में मौजूद एक मेहमान ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वह अपनी पत्नी के साथ बाहर भागे। होटल में ठहरे मंगिला कलोसिया ने बताया, ''एक महिला ने खिड़की से अपने बच्चे को मेरी गोद में फेंक दिया। उसने बिल्डिंग से कूदने की भी कोशिश की लेकिन हमने उसे रोक लिया।'' उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति भी खिड़की से कूद गया और उसके सिर में चोट लग गई।

मृतकों में नई दिल्ली के मोती नगर निवासी मोहम्मद जाहिद (40) भी शामिल हैं। इसके अलावा मृतकों में 30 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक और 40 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल हैं। वहीं घायलों में डेढ़ वर्षीय इब्राहिम, कृष्णा, अलका, धवन घायल हैं।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला