बीकानेर में कार और ट्रक की टक्कर (Image- Social Media) 
राजस्थान

बीकानेर में भीषण हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में महिला-बच्ची समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Bikaner Road Accident Bus Car Collision: एक कार और एक ट्रक की आमने सामने की टक्कर से यह हादसा हुआ है। दोनों गाड़ियों में टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

अर्पित शुक्ला

Bikaner Road Accident: राजस्थान के बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक कार और एक ट्रक की आमने सामने की टक्कर से यह हादसा हुआ है। दोनों गाड़ियों में टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

ऐसा बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक लड़की गंभीर रूप से घायल है, जिसे बीकानेर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। इस भयानक हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है।

भगवान के दर्शन कर लौट रहे थे घर

श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक ने बताया कि हरियाणा नंबर की कार में कुल सात लोग सवार थे। ये सभी लोग हरियाणा के फतेहाबाद जिले के निवासी थे और एक ही परिवार के थे। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य बीकानेर जिले के मुकाम स्थित बिश्नोई समाज के गुरु जम्भेश्वर भगवान के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

पूरा परिवार खत्म

इस हादसे में तीन पुरुष, एक महिला, एक बालिका और एक बच्चे की जान चली गई है। बता दें कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए एक बच्चे ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान

पुलिस ने बता या कि कार में कुल 7 लोग सवार थे। इस हादसे में कार चला रहे ओमप्रकाश (50), उनकी पत्नी सोरमा देवी (45) और 3 साल की बेटी प्रमिला की मौत हुई है। इसके साथ ही रोनित (4), यशवी (10) और खुशी (8) की इस हादसे में मौत हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और सड़क पर लगे जाम को हटाया। बिकानेर पुलिस ने डंपर और कार को अपने कब्जे में ले लिया है, साथ ही हादसे की वजहों की जांच शुरू कर दी है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची