उदयपुर मामले के आरोपी छात्र पर एक्शन  
राजस्थान

उदयपुर मामले में प्रशासन का एक्शन, हमला करने वाले छात्र के घर पर चला बुलडोजर

राजस्थान के उदयपुर में दो छात्रों के बीच शुरू हुई लड़ाई ने सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया है। अब प्रशासन ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी छात्र के घर पर बुलडोजर चलवा दिया है। वहीं जिले में अभी भी इंटरनेट सेवा बंद है।

शानू शर्मा

जयपुर: राजस्थान के उदयपुर में स्कूली छात्रों की लड़ाई ने सांप्रदायिक तनाव पैदा कर दिया। इस मामले में 10वीं कक्षा के छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकूओं से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए घटना के आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का परिवार इस घर में किराए पर रहता था।

सांप्रदायिक तनाव के बीच जिले के कई इलाकों में शुक्रवार रात से 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी है। उदयपुर के सभी सरकारी और निजी स्कूल में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आज रात 10:00 बजे से अगले 24 घंटे तक इंटरनेट सेवा उदयपुर में बंद रहेगी।

घायल हुए छात्र का इलाज अस्पताल में किया जा रह है। डॉक्टरों ने उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई है। छात्र का इलाज सीनियर डॉक्टरों की टीम द्वारा की जा रही है। वहीं अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है।

क्या है पूरा मामला

यह पूरी घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। 10 वीं कक्षा के छात्र के बीच पहले बहसे हुई, धीरे-धीरे ये बहस इतनी बढ़ गई कि एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। मिल रही जानकारी के मुताबिक आरोपी छात्र अपने बैग में चाकू लेकर आया था। जिससे यह समझा जा सकता है कि उसने पहले से ही इस घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर ली थी। छात्र पर चाकूओं से हमला करते ही क्लास रुम में शोर मच गई। जिसके बाद स्टाफों ने आनन-फानन में घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया।

बता दें कि इस मामले के बाद सांप्रदायिक तनाव के बीच भीड़ ने कारों में आग लगा दी और पथराव किया। हालात को देखते हुए शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह घटना भट्टियानी चोहट्टा स्थित सरकारी स्कूल के बाहर हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के विरोध में कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य शहर के मधुबन इलाके में एकत्र हुए। वहीं भीड़ ने पथराव किया और तीन-चार कारों में आग लगा दी।

एजेंसी इनपुट के साथ 

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी