फाइल फोटो- ब्लैकआउट (फोटो- सोशल मीडिया) 
पंजाब

हरियाणा के 11 तो चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के 20 जिलों में होगा ब्लैकआउट, जानें समय और नियम

हरियाणा और पंजाब के साथ कल चंडीगढ़ में ब्लैकआउट किया जाएगा। पाकिस्तान से युद्ध के संभावनाओं के बीच गृह मंत्रालय ने आपातकालीन परिस्थिति में नागरिकों को सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का निर्देश दिया है।

Saurabh Pal

चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार की शाम 10 मिनट के लिए ‘ब्लैकआउट ड्रिल' की जाएगी। इस अभ्यास के दौरान लोगों से अपने परिसरों की बिजली बंद रखने की अपील की गयी है। प्रशासन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बुधवार को ‘मॉक ड्रिल' करने के लिए कहा है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच ‘नए और जटिल खतरे' सामने आए हैं, जिसके बाद मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। चंडीगढ़ के उपायुक्त निशान कुमार यादव ने यहां पत्रकारों से कहा कि ‘ब्लैकआउट ड्रिल' बुधवार को शाम साढ़े सात बजे से सात बजकर 40 मिनट तक की जाएगी।

इतने बजे बजेगा सायरन

उपायुक्त निशान यादव ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे 10 मिनट तक सायरन बजाया जाएगा। यादव ने बताया, “मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे 10 मिनट के लिए अपने घरों की लाइट बंद कर दें और अगर संभव हो तो वे अपने घरों में ही रहें, ताकि ब्लैकआउट की तैयारी की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन ने इस संबंध में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और बाजार संगठनों से भी बात की है। अधिकारी ने बताया, “शाम साढ़े सात बजे से सात बजकर 40 मिनट तक ‘ब्लैकआउट ड्रिल' की जाएगी।”

जनरेटर और इन्वर्टर भी बंद रखने होंगे

अधिकारी ने कहा कि लोगों को अपने जनरेटर या इन्वर्टर भी बंद रखने हैं। यादव ने बताया, “अगर लोग किसी काम से अपने घरों से बाहर हैं, तो उन्हें अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी करनी होगी और वाहनों की हेडलाइट बंद करनी होगी। उन्होंने बताया कि बाजारों और शॉपिंग मॉल के दुकानदारों से भी लाइट बंद रखने की अपील की गई है। अधिकारी ने बताया, “यह मात्र तैयारी है और हमें घबराने की जरूरत नहीं है। अलार्म शाम सात बजकर 40 मिनट पर बंद हो जाएगा और उसके बाद व्यापार सामान्य रूप से जारी रहेगा।

हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में ब्लैकआउट होगा

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद हरियाणा के 11 शहरों और पंजाब में 20 जगहों में युद्ध के हालात में बचने के लिए कल (7 मई) मॉक ड्रिल होगी। इसके अलावा हिमाचल के शिमला और चंडीगढ़ में भी मॉक ड्रिल रहेगी। इन शहरों में रात में सायरन बजेंगे और ब्लैकआउट भी होगा।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट