Sangrur Bus Accident near CM House: बुधवार की सुबह पंजाब के संगरूर से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार सुबह, यात्रियों से भरी एक PRTC बस बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के पास, मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, एक ओवरब्रिज के पास बस अचानक बेकाबू हो गई, पुल के ढांचे से टकराई और सड़क से उतरकर खेतों में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि इसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को संगरूर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का इलाज स्थानीय सिविल अस्पताल में चल रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, PRTC बस आज सुबह यात्रियों को लेकर संगरूर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में, एक ओवरब्रिज के पास बस अचानक ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई। यह पहले ओवरब्रिज से टकराई और फिर सड़क के किनारे खेतों में पलट गई।
खबर अपडेट की जा रही है...