पंजाब पुलिस गिरफ्त में आरोपी सेना का जवान (फोटो- सोशल मीडिया) 
पंजाब

सेना का जवान निकला नशे का कारोबारी, 255 ग्राम हेरोइन के साथ लुधियाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

सेना में सिपाही बिक्रमजीत श्रीनगर में अपनी ड्यूटी के दौरान हेरोइन की तस्करी करता था और उसे पंजाब लाकर बेच देता था। बुधवार को लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने छापेमारी के दौरान बिक्रमजीत की जेब से 255 ग्राम हेरोइन बरामद की।

अक्षय साहू

लुधियाना: पंजाब पुलिस ने नशे की तस्करी करने के आरोप में बुधवार को सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया। सेना के सिपाही बिक्रमजीत सिंह को लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने 255 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बिक्रमजीत पंजाब के लुधियाना जिले के भनोहड़ गांव का रहने वाला था। बिक्रमजीत श्रीनगर में तैनात था।

जानकारी के मुताबिक, सेना में सिपाही बिक्रमजीत श्रीनगर में अपनी ड्यूटी के दौरान हेरोइन की तस्करी करता था और उसे पंजाब लाकर बेच देता था। बुधवार को लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने छापेमारी के दौरान बिक्रमजीत की जेब से 255 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस खबर से इलाके में हड़कंप है। पुलिस बिक्रमजीत से पूछताछ करके यह पता करने की कोशिश कर रही है कि उसने कब-कब और कितनी बार हेरोइन की तस्करी की है। इस खबर से सेना में हड़कंप मच गया है।

बिक्रमजीत से पूछताछ जारी: पंजाब पुलिस

लुधियाना के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बुधवार को इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेना के सिपाही बिक्रमजीत सिंह की हेरोइन समेत गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 23, पसरा सन्नाटा

कैसे पकड़ा गया बिक्रमजीत?

एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि थाना जोधां के प्रभारी साहिबमीत सिंह और सब इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह पुलिस दल के साथ मुख्य बाजार जोधां में शक्की लोगों की चेकिंग कर रहे थे। बिक्रमजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सेना का सिपाही है और 10 मई को छुट्टी पर अपने घर आया था। तलाशी के दौरान बिक्रमजीत की पेंट की दाईं जेब से एक लिफाफा बरामद हुआ, उसमें 255 ग्राम हेरोइन थी। उसे गिरफ्तार करके कार भी जब्त कर ली गई। बिक्रमजीत सिंह का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच के लिए साइबर क्राइम टीम और अन्य तकनीकी माहिरों की मदद ली जा रही है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं