पंजाब के डीएसपी ने गोल्डी बराड़ को लताड़ा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पंजाब

तुम्हारे जैसा कोई कुत्ता...गोल्डी बराड़ ने की डीएसपी को धमकाने की कोशिश तो सरदार ने लगाई लताड़, वायरल हुआ बातचीत का ऑडियो

पंजाब पुलिस के डीएसपी बिक्रम सिंह ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को जमकर लताड़ा है। दोनों की बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गोल्डी बराड़ पहले तो डीएसपी को धमकाने की कोशिश करता है।

मृणाल पाठक

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के डीएसपी बिक्रम सिंह ने कनाडा से क्राइम रैकेट चलाने वाले खतरनाक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को जमकर लताड़ा है। बिक्रम सिंह की गोल्डी बराड़ से फोन कॉल पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गोल्डी बराड़ शुरुआत में डीएसपी बिक्रम सिंह को धमकाने की कोशिश करता है। उसका आरोप है कि पुलिस ने उसके गैंग में कई मुखबिर लगा रखे हैं। इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।

जिसके बाद वायरल कॉल में बिक्रम को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसे इस नंबर से पहले भी कई कॉल आ चुकी हैं। कॉल किसी अनजान नंबर से थी और वह भी रात को आ रही थी। इसी वजह से उसने कॉल रिसीव नहीं की। इससे पता चलता है कि शायद गैंगस्टर ने पहले भी डीएसपी बिक्रम सिंह से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

इसके बाद अगले दिन दोनों की बात होती है, जिसका ऑडियो चर्चा में है। गोल्डी बराड़ को धमकाते हुए डीएसपी कहते हैं कि पुलिस अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम कानून के मुताबिक अपना काम कर रहे हैं। हम किसी भी आपराधिक या अवैध काम को नहीं छोड़ेंगे।

डीएसपी बिक्रम सिंह बराड़ कहते हैं, 'हम अपना काम कर रहे हैं। हमारे लिए तुम या कोई भी गैंगस्टर या कोई भी कुत्ता या गधा एक समान हैं। अगर तुमने अपना तरीका नहीं बदला तो तुम्हारा भी वही हश्र होगा जो किसी और का हुआ है।' बिक्रम सिंह ने गोल्डी को यह भी याद दिलाया कि उसके गिरोह के सदस्य कितने कायर हैं और कैसे वे छोटी लड़कियों की भी मदद लेते हैं।

उन्होंने कहा कि तुम्हारे गिरोह के एक सदस्य अंकित ने पुलिस से खुद को बचाने के लिए नाबालिग लड़कियों पर गोलियां भी चलाई थीं। बता दें कि इस साल की शुरुआत में गृह मंत्रालय ने गोल्डी बराड़ को आतंकवादी घोषित किया था। सरकार का मानना ​​है कि गोल्डी बराड़ पाकिस्तानी एजेंसी के इशारे पर काम करता है। उसने कई लोगों की हत्या की है और कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा दे रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब पुलिस के पूर्व एएसआई के बेटे सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड़ पर कई गंभीर आरोपों में केस दर्ज हैं। उस पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने और हत्या करने का भी आरोप है। ऐसा कहा जाता है कि गोल्डी बराड़ ही मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड था।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM