सांकेतिक तस्वीर  Source- AI
पंजाब

पंजाब दा करोड़पति क्विज: कैसे मिलेगा 1 करोड़ का इनाम? जानें रजिस्ट्रेशन से फाइनल तक का पूरा प्रॉसेस

Punjab Quiz Online Registration: पंजाब सरकार ने ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज शुरू की है। 15 से 30 साल के युवा 15 नवंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। विजेता को 1 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रतियोगिता की शुरुआत की।

  • 15 से 30 साल के युवा 15 से 28 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

  • प्रतियोगिता के विजेता को 1 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि कुल 10,000 प्रतिभागियों को अलग-अलग चरणों में नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

Punjab Quiz Competition 2026: पंजाब के युवाओं के पास करोड़पति बनने का मौका है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रतियोगिता की शुरुआत की है। इसमें राज्य के सभी 23 जिलों के 15 से 30 साल तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता का विषय ‘पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत’ रखा गया है। इसके विजेता को 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में केवल एक विजेता को ही नहीं, बल्कि कुल 10,000 प्रतिभागियों को अलग-अलग चरणों में नकद पुरस्कार मिलेंगे।

कब शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 नवंबर से शुरू होकर 28 नवंबर तक चलेगा। इसमें पंजाबी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्न पंजाब के इतिहास, संस्कृति और पहचान के साथ सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं और सामान्य ज्ञान से जुड़े होंगे।

प्रतियोगिता के शुरुआती चार राउंड चयन प्रक्रिया का हिस्सा होंगे। पांचवें राउंड में 10,000 प्रतिभागी पहुंचेंगे। इसके बाद अलग-अलग चरणों में प्रतिभागियों की संख्या कम होती जाएगी और आखिर में राज्य स्तरीय फाइनल के लिए विजेताओं का चयन होगा।

पढ़ाई और सरकारी नौकरी की तैयारी में भी मिलेगी मदद

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ युवाओं को इनाम जीतने का मौका देना नहीं है। इसके जरिए उन्हें पंजाब से जुड़ी जानकारी, सरकारी योजनाओं और सामान्य ज्ञान से भी परिचित कराया जाएगा। क्विज में शामिल सवाल युवाओं की पढ़ाई और सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मददगार हो सकते हैं।

इन चरणों में मिलेंगे नकद पुरस्कार

प्रतियोगिता के पांचवें से नौवें राउंड तक पहुंचने वाले प्रतिभागियों को अलग-अलग राशि के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

राउंडपुरस्कार पाने वाले प्रतिभागीप्रत्येक को मिलने वाली राशि
पांचवां5,0001,000 रुपये
छठा2,5002,000 रुपये
सातवां1,2503,000 रुपये
आठवां6255,000 रुपये
नौवां39510,000 रुपये

9 दिसंबर को जिला स्तर पर मुकाबला

प्रतियोगिता का जिला स्तरीय मुकाबला 9 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें पंजाब के सभी 23 जिलों से शीर्ष 10-10 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस तरह कुल 230 प्रतिभागी जिला स्तरीय मुकाबले में पहुंचेंगे। हर जिले का विजेता राज्य स्तरीय फाइनल में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।

17 दिसंबर को होगा राज्य स्तरीय फाइनल

‘पंजाब दा करोड़पति’ का राज्य स्तरीय फाइनल 17 दिसंबर को होगा। इसमें सभी 23 जिलों के विजेता आमने-सामने होंगे। फाइनल में 10 प्रतिभागियों को 3-3 लाख रुपये, 8 प्रतिभागियों को 5-5 लाख रुपये और 4 प्रतिभागियों को 10-10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

इन पुरस्कारों के अलावा प्रतियोगिता के अंतिम विजेता को 1 करोड़ रुपये का नकद इनाम मिलेगा। इस तरह पंजाब के युवाओं को अपनी जानकारी और प्रतिभा दिखाने के साथ बड़ी धनराशि जीतने का अवसर मिलेगा।

11 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे फंसाना

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना