शिरोमणि अकाली दल के नेता सोर्स- (@officeofssbadal)
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, रमिंदर सिंह आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन

Punjab Election News: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रमिंदर सिंह आवला ने शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया है। हाल में कांग्रेस में अंदरूनी विवाद की वजह से नए प्रदेश अध्यक्ष बने।

नितिन कुमार राय

Highlights:

  • पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है

  • रमिंदर सिंह आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन थामा

  • सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी में स्वागत किया

Punjab Politics News: पंजाब में आगामी 2027 के चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जलालाबाद से पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला ने शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उनका पार्टी में स्वागत किया है।

सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि वरिष्ठ नेता और जलालाबाद से पूर्व विधायक, रमिंदर सिंह आवला का शिरोमणि अकाली दल में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। जलालाबाद ने मुझे तीन बार सेवा करने का मौका दिया। यह एक ऐसा चुनाव क्षेत्र भी है, जिसने अकाली दल की सरकारों के दौरान क्रांतिकारी विकास देखा है।

चुनाव से पहले SAD को मजबूत करने की कोशिश

सुखबीर सिंह बादल ने आगे लिखा कि अब रमिंदर सिंह आवला के पार्टी में शामिल होने से मुझे विश्वास है कि वह इस चुनाव क्षेत्र के साथ-साथ पूरे बॉर्डर इलाके में शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे, ताकि 2027 में पार्टी की जीत पक्की हो सके।

बता दें कि रमिंदर सिंह आवला ने वर्ष 2019 के जलालाबाद उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के गढ़ माने जाने वाले जलालाबाद विधानसभा में अकाली दल के उम्मीदवार को करीब 16 हजार वोटों से हराया था। जलालाबाद सीट पर 17 वर्षों बाद कांग्रेस को जीत दिलाने वाले रमिंदर सिंह आवला पहले नेता बने थे।

कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है

रमिंदर सिंह आवला ने बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष और फिर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) में महासचिव के रूप में लंबा सफर तय किया। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव बनाकर कर्नाटक राज्य की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया है, जिसे कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

अंदरूनी कलह के बीच झटका

पंजाब चुनाव से पहले हाल ही में नेतृत्व में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह और राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

राजनीतिक दल पंजाब में चुनाव से पहले ड्रग्स और नशे को लगातार मुद्दा बना रहे हैं। नशे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी सरकार पर जबरदस्त हमला बोल रही है।

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का महाप्रहार! एयर चीफ का बड़ा बयान, बोले- कोई टारगेट IAF पहुंच से बाहर नहीं