नितिन नवीन ने सरदारा सिंह जोहल से की मुलाकात (सोर्स सोशल मीडिया) 
पंजाब

नितिन नवीन और सरदारा सिंह जोहल की खास मुलाकात, किसानों के भविष्य पर हुई बड़ी चर्चा

Farmers Welfare: नितिन नवीन ने सरदारा सिंह जोहल से मुलाकात कर कृषि क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों, किसानों की चुनौतियों और विकास योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने एक किताब को प्रकाशित किया गया।

वंदना शर्मा

Nitin Navin met Sardara Singh Johal: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने सोमवार को लुधियाना में कृषि अर्थशास्त्री सरदारा सिंह जोहल के आवास पर उन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक किताब को प्रकाशित किया गया। इतना ही नही उन्होंने खेती से जुड़े अहम मुद्दों पर भी चर्चा की।

जानकारी साझा करना अत्यन्त आवश्यक

मीडिया से बात करते हुए नितीन नवीन ने कहा कि मेरे लिए सरदारा सिंह से मिलना बहुत ही सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि वह एक ऐसी महान शख्सियत है, जिन्होंने किसानों की समस्याओं को सही मायने में समझते है। मै आज उनसे प्रधानमंत्री के पिछले 12 वर्षों की पहलों पर केंद्रित एक अभियान के तहत मिलने आया हूं। मेरा मानना यह है कि ऐसे प्रतिष्ठित लोगों के साथ हमारे काम की जानकारी को साझा करना अत्यन्त आवश्यक है।

पिछले 12 सालों के काम का हिसाब

एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके विचार पंजाब के किसानों के कल्याण और अच्छी फसल के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अपने अभियान में हर व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी भावना को समझने की कोशिश करेंगे, और इसके साथ ही हम अपने किसान भाईयों को पिछले 12 सालों के काम का हिसाब दें सके।

मेरे साथ अपना विजन साझा किया

पद्मश्री से सम्मानित सरदारा सिंह जोहल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से मिला हूं। लेकिन आज भाजपा ने मेरे साथ अपना विजन साझा किया। मैंने पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय हर सरकार और राजनीतिक नेता तक पहुंचाई है, जिसमें कृषि नीति, भूजल और कई अन्य चिंताओं से जुड़े मामले शामिल हैं।

मिलना मेरे लिए भी गर्व की बात है: नितिन नवीन

नितिन नवीन ने कहा कि सरदारा सिंह जोहल से मिलना मेरे लिए भी गर्व की बात है। मेरा मानना ​​है कि वे एक ऐसी शख्सियत हैं। जिन्होंने किसानों की भावनाओं और खेतीबाड़ी को समझा। यह कोई इत्तेफाक नहीं है, कि उन्हें उनके योगदान, उपलब्धियों और कड़ी मेहनत के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

भाजपा किसानों के हित के सुझावों को अपनाती है

उन्होंने कहा कि मुझे उनसे कई सुझाव मिले हैं और भाजपा निश्चित रूप से उन सुझावों को अपनाती है जो देश के किसानों के हित में हों। उनके विचार पंजाब के किसानों के कल्याण के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। इनका साथ सरदारा सिंह दे रहें है। किसानों के लिए काम कर उनको खेती के और फसल के बारे मे जागरूक करना है। किसान लोग जब अपनी फसल को अच्छे दामों मे अच्छा दाम प्राप्त कर सकते है। इनका साथ सरदारा सिंह दे रहें है।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा