अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पंजाब

पंजाब में फिर आम आदमी पार्टी की लहर, निकाय चुनावों में 685 सीटों पर मिली जीत; BJP का बुरा हाल

Punjab Local Body Election Result: पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। राज्य के कुल 115 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है।

मनोज आर्या

Punjab Local Body Election Result: पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। राज्य के कुल 115 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी 600 से अधिक सीटें जीतकर सबसे आगे चल रही है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने सभी को चौंकाते हुए दूसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (SAD) का प्रदर्शन भी कई इलाकों में बेहतर है।

निकाय चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि शहरी क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी का प्रभाव लगातार मजबूत हुआ है और विपक्षी दलों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के साथ ही राज्यभर के राजनीतिक दलों की नजरें परिणामों पर टिकी रहीं।

मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक जिले में चुनाव पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतगणना कराई गई। रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के बाद मतगणना पर्यवेक्षक और सहायकों की नियुक्ति की गई ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा की प्रतिक्रिया

नगर निगम चुनाव में AAP के प्रदर्शन पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के सभी वोटरों और समर्थकों को मैं धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने साबित कर दिया कि वो आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हुए हैं हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ खड़े हैं। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि सरकार द्वारा किए गए कामों के ऊपर एक बार फिर जनता ने मोहर लगाई है सभी का धन्यवाद..अभी तक जो परिणाम आए हैं उसमें 70% से ऊपर AAP जीत चुकी है अभी मतगणना जारी है मुझे पूरा भरोसा है कि हम 90% से ऊपर जीत प्राप्त करेंगे।

सेमीफाइनल में ही बाहर हुई बीजेपी- चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा कि लोग हमारे कामों से कितने खुश हैं हमारी सरकार ने जितने वादे किए थे वह 4 साल में पूरे कर दिए। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने जिस तरीके से काम किए हैं पूरा पंजाब उससे खुश है। विरोधियों का काम है बिना वजह शोर मचाना है। जबकि चुनाव सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुए और अब काउंटिंग भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई उनका परिणाम हजम नहीं हो रहे इसलिए शोर मचा रहे हैं। भाजपा का नाम एड पार्टी है जो सेमीफाइनल में ही बाहर हो गई फाइनल जीतना तो बहुत दूर की बात।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, CM सुवेंदु पहुंचे अस्पताल

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट