सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा बनेगी पोद्दार परिवार की नई मालकिन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
फोटो

YRKKH Spoiler: मौत से पहले अरमान का आखिरी तोहफा! अभिरा बनेगी पोद्दार परिवार की नई मालकिन

YRKKH Upcoming Twist: पोद्दार फैमिली में चल रही उथल-पुथल अब एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गई है, जहां रिश्तों की डोर पूरी तरह उलझ चुकी है। हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि अपनों की खुशियों के लिए दिन-रात एक करने वाले अभिरा-अरमान की जिंदगी आगे क्या मोड़ लेने वाली है।

यति सिंह
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जब अरमान और अभिरा का आमना-सामना होता है, तो अरमान का रवैया काफी बदला हुआ नजर आता है। वह जानबूझकर अपनी पत्नी से दूरियां बनाने की कोशिश करता है और उनके रिश्ते की बुनियाद पर ही सवाल खड़े कर देता है, जिससे अभिरा को गहरा धक्का लगता है।
अरमान के इलाज से मना करने और अरमान की बीमारी को देखते हुए कावेरी यह तय करती हैं कि अरमान और अभिरा की शादी एक बार फिर से कराया जाए। उनका मानना है कि इस नाजुक समय में केवल एक पत्नी का अधिकार ही अरमान को वापस जिंदगी की राह पर ला सकता है।
शादी के इस फैसले के साथ ही अरमान भी एक ऐलान करने वाला है। अरमान पूरे पोद्दार साम्राज्य और खानदान की पूरी जिम्मेदारी पूरे रूप से अपनी पत्नी अभिरा को सौंपने का मन बना लेता है, जिसे सुनकर घर के सभी लोग पूरी तरह से इमोशनल हो जाते हैं।
बीते कल के सारे मनमुटाव और कड़वाहट को भुलाकर इस बार पूरा पोद्दार परिवार इस जोड़े की खुशियों में शामिल होने के लिए एक साथ हो रहा है। यहां तक कि कृष भी अपनी पुरानी गलतियों का अहसास करते हुए बड़े भाई को गले लगाएगा और उनसे माफी मांगेगा।
चूंकि अरमान की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए घर के बड़े लोग शादी के काम को बिना किसी आडंबर या तामझाम के बेहद सादगी के साथ संपन्न कराने का फैसला लेते हैं। इस खास मौके पर मायरा और मुक्ति मिलकर नई दुल्हन अभिरा को सजाने संवारने का जिम्मा संभालती हैं।
फेरे और शादी की रस्में पूरी होते ही अरमान की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा खराब होने लगेगी। अभिरा बिना एक पल गंवाए अपने पति के जीवन को बचाने के लिए और उसकी जरूरी सर्जरी कराने के लिए अस्पताल की तरफ दौड़ लगाएगी। अब यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि क्या अरमान और अभिरा हमेशा के लिए जुदा कर देगा या फिर प्यार की जीत होगी।

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक