गणतंत्र दिवस 2025 की शुभकामनाएं (सौ.डिजाइन फोटो) 
फोटो

तिरंगे के रंगों में बसी है हमारी जान....इन खास देशभक्ति संदेशों से 76वें गणतंत्र दिवस की अपनों को दें शुभकामनाएं

देशभर में आज गणतंत्र दिवस का 76वां साल मनाया जा रहा है यानि देशभक्ति से भरा दिन है। इस खास मौके पर देश के वीरों- स्वतंत्रता सैनानियों को नमन किया जाता है।

दीपिका पाल
Republic Day 2025: देशभर में आज गणतंत्र दिवस का 76वां साल मनाया जा रहा है यानि देशभक्ति से भरा दिन है। इस खास मौके पर देश के वीरों- स्वतंत्रता सैनानियों को नमन किया जाता है। गणतंत्र दिवस का नाता देश के संविधान से है इसके उपलक्ष्य में ही 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आप देशभक्ति से भरे इन संदेशों के साथ अपनों को शुभकामनाएं दे सकते है।
भारत की संविधान सभा ने 26 दिसंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया, इसके बाद 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इसलिए उस दिन से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
26 जनवरी, 1930 को पहली बार पूर्ण स्वराज कार्यक्रम मनाया गया था। इस कार्यक्रम में ब्रिटिश शासन से पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त करने का संकल्प लिया गया था।
वर्ष 1955 में दिल्ली में राजपथ पर पहला गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया था। जिसे अब 'कर्तव्य पथ' के नाम से जाना जाता है।
भारत के गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाती है।
भारत के संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे