विंटर स्किन केयर फोटो.सोशल मीडिया
सर्दियों में गर्म पानी से चेहरा धोना अच्छा लगता है, लेकिन इससे त्वचा का नेचुरल ऑयल कम होता है और ड्राईनेस बढ़ती है। गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।चेहरा धोने के काफी देर बाद मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा की नमी बनाए रखना मुश्किल होता है। चेहरा हल्का नम हो तभी मॉइश्चराइजर लगाएं।हर स्किन टाइप के लिए एक जैसा मॉइश्चराइजर सही नहीं होता। ड्राई स्किन के लिए ग्लिसरीन, सेरामाइड्स और हयालूरोनिक एसिड वाले प्रोडक्ट चुनें।डेड स्किन हटाने के लिए रोज स्क्रब करना जरूरी नहीं है। बार-बार एक्सफोलिएशन से त्वचा की सुरक्षा परत प्रभावित होती है और रूखापन बढ़ता है।एक साथ कई तरह के सीरम और एक्टिव इंग्रेडिएंट्स लगाने से त्वचा में जलन और ड्राईनेस होती है। स्किन केयर रूटीन को सिंपल रखें।दिन में कई बार चेहरा धोने या स्ट्रॉन्ग क्लींजर इस्तेमाल करने से त्वचा का नेचुरल ऑयल कम हो सकता है। माइल्ड और फ्रेगरेंस फ्री क्लींजर चुनें।ठंड में हीटर की गर्म और शुष्क हवा त्वचा की नमी कम करती है। कमरे में हवा की नमी बनाए रखें और हीटर से उचित दूरी पर बैठें।पर्याप्त पानी और पोषक तत्वों की कमी से त्वचा की ड्राई और खींची-खींची दिखती है। मौसमी फल, सब्जियां और हेल्दी फैट्स डाइट में शामिल करें।सर्दियों में भी यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए सुबह मॉइश्चराइजर के बाद एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाला ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं।सर्दियों में स्किन को सॉफ्ट रखने के लिए माइल्ड क्लींजर, सही मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का नियमित इस्तेमाल करें। बार-बार खुजली, लालिमा या पपड़ी हो तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।