शॉल ड्रेपिंग स्टाइल डिजाइन फोटो
फोटो

Shawl Draping Styles: पुराना शॉल भी लगेगा नया, बस ट्राय करें ये स्टाइलिश तरीके

Winter Fashion How to Style a Shawl: पुराने सिंपल शॉल को नया और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं? जानिए इसे पहनने के 8 आसान तरीके, जो आपके विंटर फैशन को खास बना देंगे।

अंकिता पटेल
सर्दियों में हर बार नया शॉल खरीदने की जरूरत नहीं। अपने पुराने और सिंपल शॉल को इन अलग-अलग तरीकों से पहनकर आप अपने लुक में नया अंदाज जोड़ सकती हैं।
शॉल को दोनों कंधों पर बराबर फैलाकर डालें और इसके दोनों सिरों को सामने की तरफ खुला छोड़ दें। यह स्टाइल कुर्ते, सूट और वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी अच्छा लगता है। सिंपल लुक को एलिगेंट बनाने के लिए यह आसान तरीका है।
शॉल को गर्दन के पीछे से डालें और दोनों सिरों को सामने लाकर एक-दूसरे के ऊपर से निकाल लें। इससे गर्दन के पास खूबसूरत लूप बन जाएगा। यह तरीका ठंड से बचाने के साथ आपके लुक को भी आकर्षक बनाता है।
शॉल को दोनों कंधों पर फैलाकर पहनें और कमर पर एक स्टाइलिश बेल्ट लगा लें। इससे शॉल अपनी जगह पर टिका रहता है और आउटफिट को एक अलग शेप मिलती है। यह स्टाइल लॉन्ग कुर्ती, ड्रेस और कोट के साथ ट्राय कर सकती हैं।
शॉल को एक कंधे पर रखें और दूसरे सिरे को सामने की तरफ खुला छोड़ दें। जरूरत पड़ने पर ब्रोच या सेफ्टी पिन की मदद से इसे सुरक्षित कर सकती हैं। पार्टी या किसी खास मौके पर यह स्टाइल साड़ी और सूट के साथ खूबसूरत लगेगा।
शॉल को लंबाई में मोड़कर गर्दन के चारों ओर मफलर की तरह लपेटें। इसके दोनों सिरों को सामने की तरफ रखें या हल्की गांठ लगा लें। यह स्टाइल जींस, स्वेटर और जैकेट के साथ कैजुअल लुक के लिए अच्छा विकल्प है।
शॉल को दोनों कंधों पर इस तरह फैलाएं कि वह पीछे और बाजुओं के आसपास केप जैसा लुक दे। सामने की ओर इसे ब्रोच से हल्का-सा पिन कर सकती हैं। यह तरीका सिंपल ड्रेस या फिटेड कुर्ती के साथ आपके लुक को खास बना सकता है।
शॉल को गर्दन के पीछे से डालें और दोनों सिरों को सामने लाकर हल्की गांठ बांध दें। गांठ को बहुत टाइट न रखें, ताकि शॉल आरामदायक रहे। यह स्टाइल सादे स्वेटर और कुर्ती को भी नया लुक दे सकता है।

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

Rajasthan Panchayat Result LIVE: राजस्थान में बीजेपी की फैन फॉलोइंग को झटका, कई जगहों पर कांग्रेस की बढ़त

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा