UNCTAD 
फोटो

डॉ मनमोहन सिंह के बारे में क्या कहा था संजय बारू ने जो कांग्रेस तनाव में आ गई

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजनेता सहित, एक अर्थशास्त्री रहे हैं. 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार की अगुवाई करने वाले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आज 88 साल हो गए हैं.

रितू त्रिपाठी

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज अपना 89वाँ जन्मदिन मना रहे है. उन्होंने पहली बार 2004 में और फिर 2009 में दोबारा कांग्रेस की अगुआई वाली गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया. मनमोहन सिंह को आर्थिक मामलों की अच्छी पकड़ हैं. मनमोहन सिंह ने कांग्रेस पार्टी की तरक्की के लिए जी जान लगा दी, लेकिन कहा जाता है की पार्टी ने उन्हें बदले में कुछ नहीं दिया.

सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू (जिन्होंने मनमोहन पर किताब ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ भी लिखी) ने इस मसले पर एक इंटरव्यू इस बात का जिक्र किया था. लेकिन बारू हमेशा इस बात से नाराज़ थे कि मनमोहन अपने साथ हो रहे इस व्यवहार पर कोई आपत्ति नहीं जताते थे. उन्होंने कहा था कि, मुझे लगता है कि मनमोहन सिंह चीजों पर श्रेयों न मिलने को लेकर व्यक्तिगत तौर पर दुखी होते थे. पूर्व पीएम ने मुझसे तो कभी सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया, पर मेरे ख्याल में उन्हें मलाल था.

बारू ने माना था कि UPA में कई गलतियां हुई, जो बिल्कुल सच है। बारू के अनुसार, 2009 में जो जनादेश आया था, वह उनकी पांच साल की पूर्व में चली सरकार की वजह से आया था। चलिए ऐसी ही कई बातें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में जानते हैं-

मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। 1948 में मनमोहन सिंह के पिता चाहते थे कि बेटा साइंस पढ़कर डॉक्टर बने। पिता की चाह का सम्मान रखते हुए मनमोहन ने दो महीने तक कोशिश की, पर वे पीछे हटे और इकनॉमिक्स की तरफ वापस लौटे।

देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मनमोहन सिंह सबसे अधिक वक्त पर प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति हैं। 1987 में पद्म विभूषण से नवाजे गए। RBI गर्वनर और योजना आयोग के उपाध्यक्ष के बाद वित्त मंत्री पद भी संभाल चुके हैं सिंह।

साल 1991 में भारत का बाजार जब विश्व के लिए खुल गया था, तब मनमोहन सिंह वित्त मंत्री थे। उदारीकरण के दौर में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें आज भी जाना जाता है। ‘जो गरजते हैं, वो बरसते नहीं’, शायरी के जरिए एक बार मनमोहन सिंह ने सदन में BJP पर तंज कसा था। उनके इस शायराना अंदाज पर भाजपा सन्न रह गई थी।

डॉक्टर मनमोहन सिंह ने यूपीए द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को हराने के बाद 2004 से 2014 के बीच भारत के 13 वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया। मनमोहन सिंह ने 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर के रूप में भी कार्य किया।

मनमोहन सिंह ने 1972 और 1976 के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार सहित कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है, जबकि उन्होंने 1985 से 1987 तक योजना आयोग के प्रमुख थे। उन्होंने 1966 - 1969 के बीच संयुक्त राष्ट्र के साथ व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) के लिए आर्थिक मामलों के अधिकारी के रूप में भी काम किया। 1987 से 1990 तक संयुक्त राष्ट्र में उनका दूसरा कार्यकाल दक्षिण आयोग के महासचिव के रूप में था, जो विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी संगठन है। वह वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं।

दिग्गजों ने दी जन्मदिन की ऐसे दी बधाईः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की कामना की। पीएम ने ट्वीट किया, ‘‘डॉ सिंह को जन्मदिन की बधाई। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं।’’ वहीं, राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘भारत डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस करता है। उनकी ईमानदारी, विनम्रता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत बधाई।’’

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा