विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना और थलापति विजय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने तिरुमाला के मंदिर में पहुंचकर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। दोनों एक्टर्स ने मंदिर की बेहद खास और सुबह की सुप्रभातम सेवा में भाग लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी। कलाकारों ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और मंदिर के बाहर आते ही हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया।एक्टर विजय देवरकोंडा पूरी तरह से पारंपरिक और शालीन सफेद कपड़ों में नजर आए, जो उनकी सादगी को और बढ़ा रहा था। वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने खूबसूरत पारंपरिक पीली साड़ी पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने मैजेंटा रंग का ब्लाउज कैरी किया था।विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हल ही में चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय से मुलाकात की थी। थलापति विजय के साथ अपनी उस मुलाकात के अनुभवों को दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर बेहद खास अंदाज में शेयर किया था।
रश्मिका ने उनके साथ काम करने से लेकर उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखने तक के सफर को अविश्वसनीय बताया था, जबकि विजय देवरकोंडा ने भी उनके साथ बिताए वक्त को यादगार करार दिया था।