बालों के लिए इस्तेमाल करें ये मसाले (सौ.सोशल मीडिया) 
फोटो

सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बालों के लिए फायदेमंद होते हैं ये मसाले

हमारी रसोई में खाना बनाने के लिए जहां पर सभी प्रकार के मसालों की जरूरत होती है वहीं पर यह सभी भारतीय मसाले खाने का स्वाद भी बढ़ा देते है। मसालों का इस्तेमाल अब केवल खाने के लिए नहीं रह गया है यह मसाले अब बालों की सेहत को भी तंदुरूस्त करते है। बालों के झड़ने से लेकर डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको कुछ मसालों के बारे में जानकारी देंगे जो आपके काम आएगी।

दीपिका पाल
हमारी रसोई में खाना बनाने के लिए जहां पर सभी प्रकार के मसालों की जरूरत होती है वहीं पर यह सभी भारतीय मसाले खाने का स्वाद भी बढ़ा देते है। मसालों का इस्तेमाल अब केवल खाने के लिए नहीं रह गया है यह मसाले अब बालों की सेहत को भी तंदुरूस्त करते है। बालों के झड़ने से लेकर डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको कुछ मसालों के बारे में जानकारी देंगे जो आपके काम आएगी।
आप बालों के लिए मेथी दाना का इस्तेमाल कर सकते है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने और हेल्थ को बेहतर बनाने के अलावा बालों के लिए बेहतर परिणाम दिलाते है। यहां पर मेथी दाना में विटामिन A, C, और K के साथ-साथ फोलिक एसिड पाए जाते है जो बालों और सिर की त्वचा (स्कैल्प) को पोषण देता है जिससे डैंड्रफ फ्री आपके बाल हो जाते है। आप इसे तेल या पेस्ट बनाकर लगा सकते है।
बालों के लिए आप काली मिर्च मसाले का इस्तेमाल कर सकते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए थोड़ी सा काली मिर्च का पाउडर लें ले। इस पाउडर को आप जैतून के तेल में मिलाएं और 2 घंटे के लिए छोड़ दें। इस पेस्ट को हेयर मास्क की तरह लगाएं और 45 मिनट के लिए छोड़ दें। बालों को ठंडे पानी से धोने के बाद परिणाम अच्छे मिलते है। यह शरीर से पोषक तत्वों को अच्छे से सोख लेता है जिससे बालों की ग्रोथ होती है।
चाय में दालचीनी मिलाने से इसका स्वाद बढ़ जाता है। अगर आप बालों के लिए इसका इस्तेमाल करते है तो आपको फायदा मिलता है। थोड़ी सी दालचीनी पाउडर को शहद और गरम जैतून के तेल में मिलाएं। इस मिश्रण को अपने गीले बालों पर लगाएं और 10 मिनट तक हल्के हाथों से स्कैल्प की मालिश करें। ऐसा करने से बालों को पोषण मिलता है।
बालों के लिए आप जीरे का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप थोड़े से जीरे को पानी में उबालें और फिर छान लें। इसमें थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाएं और रुई से अपने स्कैल्प की मालिश करें। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। ऐसा तरीका अपनाने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है।

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल