7 अगस्त को मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

7 August Theatre Release: इस शुक्रवार थिएटर में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, देखें पूरी लिस्ट

Theatre Releases August 2026: सिनेमा प्रेमियों के लिए 7 अगस्त का दिन बेहद खास रहने वाला है। आर माधवन, पंकज त्रिपाठी और राज कुंद्रा समेत बड़े कलाकारों की 6 फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं।

यति सिंह
आर माधवन

इस हफ्ते जी.डी. नायडू की जीवनी पर आधारित फिल्म जी डी एन शामिल है। इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक में एक्टर आर माधवन अहम भूमिका निभाते हुए जी.डी. नायडू के जीवन संघर्षों और उनकी महान खोजों को पर्दे पर जीवित करेंगे।

फिल्म आर्यभट्ट का जीरो

इसके साथ ही, कमल चंद्रा के डायरेक्शन में बनी कॉमेडी फिल्म आर्यभट्ट का जीरो भी 7 अगस्त को ही रिलीज हो रही है। इस कॉमेडी ड्रामा में हिमांश कोहली, रवि किशन, सोनल्ली सेगल और शिल्पा शिंदे मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे।

फिल्म ओह माय डॉग

मनोरंजन की इस दौड़ में पंकज त्रिपाठी की अहम भूमिका वाली फिल्म ओह माय डॉग भी शामिल है। अमित राय के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक बेजुबान कुत्ते और इंसान के बीच के आत्मीय संबंधों पर आधारित है।

फिल्म द ग्रेट पंजाब रॉबरी

पहली बड़ी पंजाबी फिल्म द ग्रेट पंजाब रॉबरी है, जिससे फेमस बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बतौर मुख्य एक्टिंग अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पायल राजपूत नजर आएंगी।

फिल्म यार जिगरी कसूती डिग्री- द फिल्म

वहीं दूसरी पंजाबी फिल्म यार जिगरी कसूती डिग्री- द फिल्म है। रब्बी तिवाना के डायरेक्शन में बनी यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म कॉलेज के पुराने दोस्तों के रीयूनियन की एक बेहद भावुक और मजेदार कहानी को दर्शाती है। इसमें पुखराज भल्ला, अमृत अंबी, हसनीन चौहान और पवन जोहल एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

फिल्म डीसी

लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी के मुख्य एक्टिंग से सजी फिल्म डीसी दर्शकों को रोमांस और एक्शन की एक रोमांचक यात्रा पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अरुण मथेश्वरन की डायरेक्टिड इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध ने तैयार किया है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?