फिल्म 'द ओडिसी' का मुंबई में प्रीमियर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
फोटो

The Odyssey India Premiere: प्रीमियर से कटिंग चाय तक, तस्वीरों में देखें हॉलीवुड स्टार्स का देसी अंदाज

The Odyssey Premiere In Mumbai: हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन और एक्टर टॉम हॉलैंड ने अपनी नई फिल्म के प्रीमियर के लिए मुंबई पहुंचे। इस दौरान फैंस की भारी भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आई, जिसने इस दौरे को बेहद यादगार बना दिया।

यति सिंह
सिनेमा जगत के सबसे बड़े डायरेक्टर्स में शुमार क्रिस्टोफर नोलन अपनी पूरी टीम के साथ भारत के दौरे पर आए। इस दौरान हवाई अड्डे से लेकर उनके ठहरने के स्थान तक फैंस की भारी भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आई।
इस पूरी टीम के रुकने की व्यवस्था मुंबई के ऐतिहासिक ताज महल पैलेस होटल में की गई थी। जैसे ही यह खबर आम हुई कि टॉम हॉलैंड, मैट डेमन और क्रिस्टोफर नोलन इसी होटल में ठहरे हैं, वैसे ही होटल के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा।
इस पूरे दौरे का सबसे दिल छू लेने वाला और चर्चा में रहने वाला पल वह था जब क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड मुंबई के एक होटल में पहुंच गए। वहां उन्होंने किसी बड़े वीआईपी तामझाम के बिना बेहद साधारण तरीके से मुंबई की मशहूर चाय और बन मस्का का स्वाद चखा।
प्रीमियर के बाद आयोजित एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर और कलाकारों ने भारतीय मीडिया से खुलकर बात की। इस दौरान क्रिस्टोफर नोलन ने बताया कि उनकी यह नई फिल्म होमर की क्लासिक और अमर कहानी पर आधारित है।
फिल्म द ओडिसी की कहानी में ट्रोजन युद्ध की समाप्ति के बाद अहम किरदार ओडीसियस की 10 साल लंबी और बेहद कठिन घर वापसी की यात्रा को बड़े पर्दे पर उतारा गया है।
फिल्म द ओडिसी में टॉम हॉलैंड, मैट डेमन और ऐनी हैथवे जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ एक बहुत बड़ी स्टारकास्ट अहम किरदारों में दिखाई देने वाली है।

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल