बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली। (सोर्स- आईएएनएस)
अग्निमित्रा पॉल: आसनसोल दक्षिण से विधायक और भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद की शपथ ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वह दूसरी बार भाजपा से विधायक चुनी गई हैं। वे 2019 में बीजेपी में शामिल हुईं और प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं। राजनीति में आने से पहले वे एक फैशन डिजाइनर थीं।निसिथ प्रमणिक: निसिथ प्रमणिक कूचबिहार के माथाभांगा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। ये एससी सीट है। इन्होंने आज मंत्री पद की शपथ ली। ये भी पूर्व में शिक्षक रह चुके हैं। ये नॉर्थ बंगाल में भाजपा के प्रमुख कद्दावर नेता माने जाते हैं। 2019-2024 तक ये केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।क्षुदीराम टुडु: क्षुदीराम टुडु बंगाल में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार में मंत्री पद की शपथ लिए। ये बांकुड़ा जिले की रानीबांध सीट से विधायक चुने गए हैं। ये आदिवासी नेता हैं और राजनीति में आने से पहले शिक्षक थे, जो पहली बार विधायक चुनकर आए हैं। इन्होंने संथाली भाषा में शपथ ली, जोकि काफी चर्चा में है।दिलीप घोष: दिलीप घोष आज बंगाल में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार में मंत्री पद की शपथ लिए। ये RSS के प्रचारक के साथ-साथ बीजेपी बंगाल इकाई के 9वें अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पूर्व में मेदिनीपुर से सांसद थे। बंगाल में भाजपा संगठन को मजबूत करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।अशोक कीर्तनिया: भाजपा नेता और विधायक अशोक कीर्तनिया आज मंत्री पद की शपथ ली। ये बंगाल के प्रभावशाली दलित नेता माने जाते हैं। राज्य के मतुआ समुदाय में इनकी मजबूत पकड़ है। ये बंगांव उत्तर से विधायक चुने गए हैं।