सिल्वर गिफ्ट आइटम फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Silver Gift Ideas: शादी से लेकर बच्चे के जन्म तक, चांदी के ये गिफ्ट रहेंगे यादगार

Silver Gift Items: शादी,बच्चे के जन्म या त्योहार पर कुछ गिफ्ट देना चाहते हैं तो चांदी की चीजें अच्छा ऑप्शन हैं। देखें चांदी के खूबसूरत गिफ्ट आइडिया, जो इस्तेमाल के साथ यादों से भी जुड़े रहेंगे।

रीता राय सागर
शादी या बच्चे के जन्म पर चांदी के कटोरी, चम्मच, गिलास और छोटी प्लेट का सेट गिफ्ट कर सकते हैं। यह पारंपरिक होने के साथ इस्तेमाल में भी आता है।
बच्चे के जन्म पर चांदी की छोटी पायल या कड़ा गिफ्ट करने का चलन है। वहीं शादी या किसी खास मौके पर महिलाओं को खूबसूरत पायल दिया जा सकता है।
धार्मिक आस्था से जुड़ा गिफ्ट देना चाहते हैं तो चांदी की कामधेनु एक सुंदर विकल्प है। इसे शादी, गृह प्रवेश या त्योहार पर दिया जा सकता है।
पूजा-पाठ में रुचि रखने वाले लोगों को चांदी की तुलसी जी या देवी-देवताओं की छोटी मूर्तियां गिफ्ट कर सकते हैं। गणेश जी, लक्ष्मी जी, राधा-कृष्ण और शिव परिवार की मूर्तियां पूजा घर में रखा जा सकता है।
चांदी का दीपक पूजा और त्योहार के लिए उपयोगी गिफ्ट हो सकता है। सिंगल बत्ती, पांच बत्ती या पारंपरिक डिजाइन वाला दीपक चुन सकते हैं।
अगर कुछ अलग गिफ्ट करना चाहते हैं तो चांदी के सजावटी शोपीस, छोटी पूजा थाली, घंटी, धूपदानी या आरती सेट चुन सकते हैं। ये चीजें घर की सजावट और पूजा दोनों में काम आती हैं।

झारखंड को हर साल 13,000 करोड़ का नुकसान, हेमंत सोरेन ने MMDR के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

26/11 आतंकी हमले के जख्मों से जन्मी थी देश की सबसे ताकतवर जांच एजेंसी NIA, जानें बिना रोक-टोक कैसे करती है काम

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी कुलदीप कपूर बड़ौत से गिरफ्तार, 2023 से था उद्घोषित अपराधी

सौरव दास के खिलाफ LOC जारी, नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर? दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का बयान

UP Election 2027: अमेठी-रायबरेली में ज्यादा मजबूत कौन है? समाजवादी पार्टी या कांग्रेस