श्रद्धा कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

ईठा के लिए श्रद्धा कपूर ने बांधे 8 किलो के घुंघरू, नौवारी साड़ी और मराठी लुक में दिखा एक्ट्रेस का अनोखा अंदाज

Shraddha Kapoor Eetha Look: फिल्म ईठा में विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभाने के लिए श्रद्धा कपूर 8 किलो के घुंघरू पहनकर अभ्यास करने से लेकर नौवारी साड़ी और पारंपरिक मराठी अंदाज अपनाया।

यति सिंह
फिल्म ईठा में श्रद्धा कपूर एक बिल्कुल अलग लुक में नजर आने वाली हैं। महाराष्ट्र की पारंपरिक संस्कृति और पहनावे को अपनाकर उन्होंने अपने लुक को खास पहचान दी है। उनका मराठी लुक पहली झलक में ही लोगों को पसंद आ रहा है।
श्रद्धा कपूर का नौवारी साड़ी वाला अवतार उनके रोल की खूबसूरती को और बढ़ाता है। महाराष्ट्र की पहचान मानी जाने वाली नवारी साड़ी को पहनकर श्रद्धा का लुक बेहद आकर्षक नजर आता है।
मराठी लुक की बात हो और पारंपरिक नथ का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। श्रद्धा ने अपने इस लुक में पारंपरिक गहनों को भी जगह दी है। नथ, झुमके और दूसरी ज्वेलरी उनके लुक को पूरा करते हैं।
फिल्म ईठा के लिए श्रद्धा कपूर ने सिर्फ महाराष्ट्रयन कपड़े पहनना ही नहीं सीखा, बल्कि लावणी नृत्य की मुश्किल ट्रेनिंग भी ली। उन्होंने दोनों पैरों में 4-4 किलो के घुंघरू बांधकर अभ्यास किए। कुल आठ किलो वजन के साथ डांस करना उनके लिए बड़ी चुनौती थी।
लावणी में चेहरे के एक्प्रेशन भी उतने ही जरूरी होते हैं। श्रद्धा को इस कला की भावनात्मक गहराई समझने का मौका मिला। उन्होंने खुशी, दर्द और उदासी जैसे भावों को अपनी एक्टिंग में उतारने की कोशिश की।
फिल्म ईठा में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की फेमस लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का रोल निभा रही हैं। इस रोल के लिए उन्होंने कलाकारों के बीच समय बिताया और लावणी की खास परंपरा को करीब से सीखा।

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार

दिल्ली में फॉर्च्यूनर और ऑटो-रिक्शा की भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत 6 घायल

Patiala Bridge Collapse: पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर का पुल ढहा, दो ट्रक नदी में गिरे

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद