सिंगर शान और राधिका  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

शान को हुआ 6 साल छोटी गर्लफ्रेंड से प्यार, अनोखे अंदाज में किया था प्रपोज, फिल्मी कहानी से कम नहीं लव स्टोरी

Shaan Love Story: फेमस बॉलीवुड सिंगर शान और उनकी पत्नी राधिका की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 17 साल की उम्र में पहली बार मिले इस जोड़े की बॉन्डिंग आज भी बेहद खास है।

यति सिंह
अपनी पत्नी राधिका के साथ उनकी पहली मुलाकात से लेकर शादी तक का सफर कई खूबसूरत मोड़ों से भरा हुआ है। दोनों की उम्र में 6 साल का गैप होने के बाद उनके रिश्ते की गहराई और समझ समय के साथ और मजबूत होती गई।
शान की जब राधिका से पहली बार मुलाकात हुई, तब राधिका की उम्र महज 17 साल की थी और शान 24 साल के थे। उस समय शान स्वभाव से बहुत शर्मीले इंसान माने जाते थे। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे यह दोस्ती में बदल गया।
अपने प्यार का इजहार करने के लिए शान ने एक बेहद रोमांटिक और यादगार तरीका चुना। वे राधिका को समुद्र किनारे पर ले गए, जहां उन्होंने घुटनों पर बैठकर समुद्र राधिका को शादी के लिए प्रपोज किया।
यह फिल्मी अंदाज राधिका के दिल को छू गया और उन्होंने फौरन इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। साल 2000 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए और अपने नए जीवन की शुरुआत की।
आज उनके दो बेटे, सोहम और शुभ हैं। शान और राधिका अपने पारिवारिक जीवन में बेहद खुश हैं और अक्सर एक-दूसरे के प्रति अपना सम्मान और प्यार दिखाते करते नजर आते हैं।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO