सामंथा प्रभु गोदभराई फोटोज (सौ. Instagram @samantharuthprabhuoffl)
साउथ सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने घर पर हुई एक खास पूजा की फोटोज शेयर कीं, जिनमें पति राज निदिमोरु और परिवार के करीबी सदस्य भी नजर आए। इन फोटोज में सामंथा का पारंपरिक अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है। सुर्ख लाल रंग का डिजाइनर सूट, झुमके और माथे पर छोटी-सी बिंदी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
सामंथा की फोटोज में घर पर आयोजित पूजा की झलक देखने को मिल रही है। सफेद फूलों से सजी पूजा की वेदी, कलश और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी ने इस आयोजन को खास बना दिया। इस फोटो में सामंथा आंखें बंद करके उनके पति राज हाथ जोड़कर पूजा करती नजर आ रहे हैं।वहीं, कुछ तस्वीरों में परिवार की महिलाएं उनके सिर पर हाथ रखकर और अक्षत बरसाकर आशीर्वाद देती दिखाई दे रही हैं। सामंथा अपने पति राज निदिमोरु के साथ भी पूजा में शामिल हुईं। दोनों की साथ में सामने आई तस्वीरों में उनकी मुस्कान और सादगी भरा अंदाज देखने को मिला।पूजा के लिए सामंथा ने सुर्ख लाल रंग का खूबसूरत कुर्ता सेट चुना। उनका यह आउटफिट पारंपरिक होने के साथ काफी एलिगेंट भी नजर आया। बटन-डाउन स्टाइल वाले कुर्ते पर बारीक पिनटक्स की डिटेलिंग की गई है। वहीं, आस्तीनों के किनारों पर ब्रोकेड टिशू हेम का काम इसे खास लुक देता है।
सामंथा ने अपने ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए कानों में स्टेटमेंट झुमके पहने और हाथों में चूड़ियां सजाईं। माथे पर छोटी-सी लाल बिंदी उनके लुक में खास आकर्षण जोड़ रही थी। साइड-पार्टेड और हल्के वेवी बालों में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं, राज निदिमोरु भी हल्के पेस्टल पीच रंग के कुर्ते और सफेद पायजामे में नजर आए। उनका सादा अंदाज सामंथा के लाल आउटफिट के साथ खूब जंच रहा था। पूजा की इन तस्वीरों में कपल का पारंपरिक अंदाज और परिवार के साथ बिताए खास पल देखने को मिल रहे हैं।