सलमान खान और करन जौहर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
जब सलमान खान साल 2013 में ‘कॉफी विद करण’ के चौथे सीजन में पहली बार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं।सलमान खान ने खुद को वर्जिन बताते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी वर्जिनिटी भविष्य की पत्नी के लिए बचाकर रखी है। उनके इस बयान पर काफी चर्चा हुई और यह शो के सबसे पॉपुलर टॉक में शामिल हो गया।साल 2016 में सलमान खान अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ शो के 100वें एपिसोड में नजर आए थे। इस दौरान करण जौहर ने उनके पुराने बयान का जिक्र भी किया था। सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अब भी वर्जिन हैं। अब ‘कॉफी विद करण 9’ के प्रोमो में करण जौहर ने एक बार फिर सलमान से वही पुराना सवाल पूछा। इस पर एक्टर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। कि ‘कंट्रोल यार, ब्रदर।’ कॉफी विद करण शो का 9वां सीजन 14 अक्टूबर 2026 यानी आज से स्ट्रीम होने वाला है। सलमान खान के इन बयानों से साफ है कि ‘कॉफी विद करण’ में उनकी मौजूदगी अक्सर फिल्मों से आगे बढ़कर उनकी पर्सनल लाइफ को चर्चा में ले आती है।